देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश पुलिस में विशेष कमांडो बल गठित किया जाएगा: मुख्यमंत्री सुक्खू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में एक विशेष कमांडो बल गठित जाएगा, जिसके लिए भर्ती जल्द ही आयोजित की जाएगी।

हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश), पांच सितंबर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में एक विशेष कमांडो बल गठित जाएगा, जिसके लिए भर्ती जल्द ही आयोजित की जाएगी।

सुक्खू ने एक बयान में कहा कि राज्य सरकार 1,200 पुलिस कर्मियों की भर्ती करेगी जो मादक पदार्थों की समस्या पर अंकुश लगाने के अलावा पर्यटन पुलिसकर्मियों की भूमिका भी निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार पुलिस विभाग में भर्ती नियमों में बदलाव की भी योजना बना रही है।

पर्यटन से संबंधित एक सवाल के जवाब में सुक्खू ने कहा कि युद्ध स्तर पर सड़कों की मरम्मत का काम किया गया है और अब हिमाचल में पर्यटकों का स्वागत है।

उन्होंने कहा कि शिमला, डलहौजी, कसौली धर्मशाला और मैक्लोडगंज की सभी सड़कें यात्रा के लिए खुली और सुरक्षित हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now