जरुरी जानकारी | स्पंदना स्फूर्ति का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 127 प्रतिशत बढ़ा

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर ग्रामीण क्षेत्रों पर केंद्रित सूक्ष्म ऋणदाता

स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 127 प्रतिशत बढ़कर 125 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी का पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में शुद्ध मुनाफा 55 करोड़ रुपये था।

स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल लिमिटेड की ओर से जारी बयान के मुताबिक, जुलाई-सितंबर तिमाही में उसकी आय 106 प्रतिशत बढ़कर 640 करोड़ रुपये हो गई। पिछले साल की समान तिमाही में यह 310 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक शलभ सक्सेना ने कहा, ‘‘ आलोच्य तिमाही में हमारी प्रबंध-अधीन परिसंपत्ति (एयूएम) सालाना आधार पर 69 प्रतिशत बढ़कर 9,784 करोड़ रुपये हो गयी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एक प्रबंधन दल के तौर पर हम अब तक हुई प्रगति से आश्वस्त हैं। अब हमें ‘विज़न-2025’ के तहत निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ना है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)