मुंबई, 22 जनवरी छोटी राशि का कर्ज देने वाली स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 79 प्रतिशत बढ़कर 127 करोड़ रुपये हो गया। संपत्ति गुणवत्ता में सुधार, कर्ज वृद्धि और उच्च ब्याज आय के कारण कंपनी का लाभ बढ़ा है।
हैदराबाद के वित्तीय संस्थान ने कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी आय 75 प्रतिशत बढ़कर 657 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्तवर्ष की समान तिमाही में 375 करोड़ रुपये थी।
कंपनी की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में शुद्ध ब्याज आय भी 60 प्रतिशत बढ़कर 407 करोड़ रुपये हो गई।
वित्तीय संस्था के कर्जदारों की संख्या बढ़कर 29.6 लाख हो गई।
कंपनी के प्रबंध निदेशक शलभ सक्सेना ने एक बयान में कहा, संपत्ति की गुणवत्ता में सुधार हुआ है और सकल फंसा ऋण अनुपात 5.31 से घटकर 1.51 रह गया है। वहीं शुद्ध फंसा ऋण अनुपात 2.52 से घटकर 0.48 प्रतिशत रह गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY