देश की खबरें | सपा ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर योगी सरकार को घेरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) ने रविवार को कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, 30 अगस्त उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) ने रविवार को कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरा।

सपा ने गोरखपुर दौरे पर गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज करते हुए एक ट्वीट में कहा,‘‘ मुख्यमंत्री के गृह जनपद में उनकी सर्वकालिक उपस्थिति के बीच 'अगस्त अपराध क्रांति' में हर दूसरे दिन हो रही हत्या।’’

यह भी पढ़े | Nalin Kumar Kateel Tests Positive For COVID-19: कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष नलिन कुमार कटील कोविड-19 से संक्रमित, अस्पताल में हुए भर्ती.

ट्वीट में यह भी कहा गया कि वीवीआइपी जिले गोरखपुर में बीते 28 दिनों में 14 लोगों की हत्या होने से जिंदगी दहशत में है। राज्य को जंगलराज में जलाने वाला ‘रोगी राज’ कानून व्यवस्था पर कब संवेदनशील होगा?

पार्टी ने एक अन्य ट्वीट में एक वीडियो शेयर करते हुए आरोप लगाया कि जौनपुर में पुलिस ने अमानवीयता की हद पार करते हुए एक महिला और उसकी बेटियों को दौड़ा-दौड़ा कर लाठियों से पीटा।

यह भी पढ़े | COVID-19 Tracker: कोरोना संक्रमण के मामले में महाराष्ट्र ने टॉप 10 प्रभावित देशों की लिस्ट में से 6 को छोड़ा पीछे.

सपा ने मामले की जांच कराकर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने सपा के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि राज्य सरकार अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस (शून्य बर्दाश्त नहीं करने) की नीति पर काम कर रही है। सपा और बसपा सरकारों के कार्यकाल के मुकाबले भाजपा के शासन में अपराध की संख्या में खासी गिरावट हुई है।

उन्होंने दावा किया कि सपा दुर्दांत माफियाओं मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद के खिलाफ सरकार की सख्त कार्रवाई से बौखला गई है। इन दोनों ही माफियाओं को सपा सरकार के दौरान सत्ता का संरक्षण मिलता था।

शुक्ला ने कहा कि सपा को लगता है कि मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद के जरिए उसने जो साम्राज्य खड़ा किया था उस पर अब चोट की जा रही है। इसी वजह से सपा ऐसे बेबुनियाद बयान जारी कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 119 रनों से हराया, हैरी ब्रूक ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड