देश की खबरें | सपा अध्‍यक्ष की सहानुभूति माफिया और गुंडों के साथ : योगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को कहा कि प्रदेश से गुंडों और माफिया का राज अब खत्म हो गया है लेकिन समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष की सहानुभूति अब भी माफिया और गुंडों के साथ है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

देवरिया, 31 अक्‍टूबर उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को कहा कि प्रदेश से गुंडों और माफिया का राज अब खत्म हो गया है लेकिन समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष की सहानुभूति अब भी माफिया और गुंडों के साथ है।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ शनिवार को देवरिया मुख्‍यालय स्थित राजकीय इंटर कालेज के मैदान में भारतीय जनता पार्टी के उम्‍मीदवार के पक्ष में आयोजित एक सभा में कहा, ''समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष इसलिए परेशान हैं क्‍योंकि सरकार माफिया और गुंडों के खिलाफ अभियान चला रही है। उनकी सहानुभूति माफिया के साथ है।''

यह भी पढ़े | Tamil Nadu: कोरोना पॉजिटिव कृषि मंत्री आर दोरिक्कन्नु की हालत नाजुक, चेन्नई के कावेरी अस्पताल में चल रहा है इलाज.

देवरिया विधानसभा क्षेत्र में तीन नवंबर को उप चुनाव के लिए मतदान होना है।

योगी ने कहा कि पिछले कई महीनों से ‘ऑपरेशन माफिया’ चलाकर गलत तरीके से अर्जित की गई भूमि और उनकी संपत्ति पर बुलडोजर चलावाया जा रहा है और जब्‍ती की कार्रवाई हो रही है। योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का मानना है कि ग़रीबों एवं व्यापारियों से अवैध रूप से अर्जित की गई इन परिसंपत्तियों को ढहाकर कर वहां फिर से नए मकान बनाए जाएंगे तथा गरीबों एवं व्यापारियों को आवंटित किए जाएंगे।

यह भी पढ़े | Delhi Weather Update: दिल्ली में 1962 के बाद सबसे ठंडा रहा इस बार का अक्टूबर का महीना.

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ही उनका परिवार है और उनकी पूरी सहानुभूति प्रदेश में रहने वाले किसानों, पिछड़ों, दलितों एवं आम जनता जनार्दन के साथ है ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन के दौरान देवरिया जिले के तरकुलवा थाना अंतर्गत बसंतपुर धूसी निवासी शहीद रामचंद्र की शहादत को याद करते हुए देवरिया जिले में उनकी स्मृति में भव्य स्मारक बनाए जाने की बात कही।

सं आनन्‍द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दुबई में भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला एशिया कप फाइनल को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup Final Live Toss And Scorecard: दुबई में भारत महिला की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड