देश की खबरें | सपा सांसद रामजी लाल सुमन मामले में केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार से जवाब तलब

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद रामजी लाल सुमन के मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने बुधवार को केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार के अधिवक्ताओं से जवाबी हलफनामा दाखिल करने को कहा और मामले की अगली सुनवाई की तारीख 28 मई तय की।

प्रयागराज, 30 अप्रैल समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद रामजी लाल सुमन के मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने बुधवार को केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार के अधिवक्ताओं से जवाबी हलफनामा दाखिल करने को कहा और मामले की अगली सुनवाई की तारीख 28 मई तय की।

धमकी मिलने के बाद रामजी लाल सुमन और उनके बेटे रणधीर सुमन ने सुरक्षा की मांग करते हुए इलाहाबाद उच्च न्यायालय का रुख किया है। याचिका में सुमन ने अपने घर पर हमले के मामले में निष्पक्ष जांच कराने का भी अनुरोध किया है।

उल्लेखनीय है कि राज्यसभा में चर्चा के दौरान, रामजी लाल सुमन ने राणा सांगा के खिलाफ कुछ आपत्तिजनक बयान दिया था जिसके बाद करणी सेना ने आगरा में सुमन के घर के बाहर उनके खिलाफ प्रदर्शन किया था।

इस मामले में सुमन के बेटे रणधीर ने आगरा के हरि पर्वत पुलिस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई है। याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज होने और प्रतिवेदन देने के बावजूद दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

राज्य सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि याचिकाकर्ता को पहले ही सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है। इस पर अदालत ने इस मामले में प्रदेश सरकार को जवाबी हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

देशव्यापी केमिस्ट हड़ताल: 20 मई को बंद रहेंगी देश की 8 लाख दवा दुकानें, जानें क्या है वजह और क्या मिलेंगी इमरजेंसी सेवाएं

Karnataka Shocker: दुबारे कैंप में प्रशिक्षित हाथियों की लड़ाई के दौरान मलबे की तरह गिरी हथनी, तमिलनाडु की महिला पर्यटक की कुचलकर मौत (Watch Video)

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट