देश की खबरें | सपा महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य को मिली जान से मारने की धमकी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने बुधवार को आरोप लगाया कि उन्हें ट्विटर पर एक संगठऩ ने जान से मारने की धमकी दी है। मौर्य ने धमकी देने वाले संगठन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

लखनऊ, 31 मई समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने बुधवार को आरोप लगाया कि उन्हें ट्विटर पर एक संगठऩ ने जान से मारने की धमकी दी है। मौर्य ने धमकी देने वाले संगठन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

मौर्य ने ट्वीट किया,‘‘ इंटरनेशनल भगवा रक्षक फोर्स जय श्री राम नामक ट्विटर अकाउंट द्वारा दिनांक 29 मई 2023, समय सायं 7:12 बजे ट्वीट किया गया कि एक महीने के अंदर तुझे निपटा देंगे।’’

उन्होंने बताया कि उक्त संगठन ने ट्वीट के साथ् उनकी तस्वीर भी टैग की है जिसमें उनके गले के सामने तलवार लटकती दिख रही है।’’

मौर्य ने कहा, ‘‘यह सीधे उनकी हत्या की मंशा को इंगित करती है।’’

सपा ने कहा कि कृपया उत्तर प्रदेश सरकार, मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश पुलिस, डीजीपी पुलिस, लखनऊ पुलिस, प्रकरण की गम्भीरता को संज्ञान में लेते हुए प्रभावी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित कराने का कष्ट करें।

गौरतलब है कि सपा विधान पार्षद (एमएलसी) मौर्य ने इस महीने की शुरुआत में यह आरोप लगाकर विवाद पैदा कर दिया था कि रामचरितमानस के कुछ अंश जाति के आधार पर समाज के एक बड़े वर्ग का अपमान करते हैं और इन पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।

मौर्य ने वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव सपा के टिकट पर फाजिलनगर सीट से लड़ा था, लेकिन वह चुनाव हार गए थे। बाद में सपा ने उन्हें विधान परिषद का सदस्य बनाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\