Custodial Death in Jaunpur: यूपी के जौनपुर में पुलिस हिरासत में युवक की मौत की जांच के लिए सपा ने बनाई 11 सदस्‍यीय समिति

जौनपुर जिले के बक्‍सा थाने में एक युवक की पुलिस हिरासत में संदिग्ध परिस्थिति में मौत के मामले में समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्‍यक्ष एवं राज्य के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर घटना की जांच के लिए सपा ने 11 सदस्‍यीय जांच कमेटी का गठन किया है।

मौत I प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

लखनऊ, 13 फरवरी. जौनपुर जिले के बक्‍सा थाने में एक युवक की पुलिस हिरासत में संदिग्ध परिस्थिति में मौत के मामले में समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्‍यक्ष एवं राज्य के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर घटना की जांच के लिए सपा ने 11 सदस्‍यीय जांच कमेटी का गठन किया है. समाजवादी पार्टी के मुख्‍य प्रवक्‍ता राजेंद्र चौधरी ने शनिवार को एक विज्ञप्ति जारी करके बताया कि सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार जौनपुर के विधानसभा क्षेत्र मल्हनी के बक्सा थाने में चक मिर्जापुर निवासी किशन यादव उर्फ पुजारी की पुलिस हिरासत में हुई मौत से दुःखी एवं पीड़ित परिवार से मिलने एवं घटना की जांच के लिए विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी के नेतृत्व में 11 सदस्यीय कमेटी गठित की गई है. उन्होंने बताया कि जांच समिति रविवार को जौनपुर पहुँचकर घटना की जांच करेगी.

राजेंद्र चौधरी के मुताबिक जांच समिति में नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद के अलावा शैलेन्द्र यादव ‘ललई’ विधायक, जगदीश सोनकर पूर्व मंत्री/विधायक, लकी यादव विधायक मल्हनी, तूफानी सरोज पूर्व सांसद, राज नारायण बिंद पूर्व विधायक, ओमप्रकाश दूबे पूर्व विधायक, लाल बहादुर यादव जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी समेत 11 लोगों को शामिल किया गया है. यह भी पढ़ें-समाजवादी पार्टी अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने Abhishek Bachchan को दी जन्मदिन की बधाई, ट्वीट कर लिखी ये बात

उल्‍लेखनीय है कि जौनपुर जिले के बक्शा थाने में पूछताछ के लिए लाये गए किशन यादव उर्फ पुजारी (25) की बृहस्पतिवार देर रात पुलिस हिरासत में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. घटना में आरोपित पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड