देश की खबरें | बसपा से निकाले गए लोगों के जरिये सत्ता में आने का सपना देख रही सपा, भाजपा : उमाशंकर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधानमंडल दल के नेता उमाशंकर सिंह ने समाजवादी पार्टी (सपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि समाज में खराब छवि के कारण बसपा से निकाले गये लोगों के जरिये सपा और भाजपा सत्ता में आने का सपना देख रही है।

बलिया (उप्र), 29 नवंबर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधानमंडल दल के नेता उमाशंकर सिंह ने समाजवादी पार्टी (सपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि समाज में खराब छवि के कारण बसपा से निकाले गये लोगों के जरिये सपा और भाजपा सत्ता में आने का सपना देख रही है।

रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने जिले के अपने गांव खनवर में रविवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ''जो भी नेता सपा और भाजपा में शामिल हो रहे हैं, वह बसपा से खारिज किये गए हैं। बसपा के खारिज किए गए सामान के जरिये दूसरे दल अपना गुलदस्ता सजा रहे हैं तथा उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने का मंसूबा पाल रहे हैं।''

उन्‍होंने कहा, ''सपा और भाजपा में शामिल हो रहे बसपा के विधायक बसपा से निकाले गए हैं और बसपा सुप्रीमो मायावती ने समाज में खराब छवि के कारण इन्हें पार्टी से निकाल दिया है।''

बसपा नेता ने दावा किया, “ऐसे लोगों के दल से चले जाने से बसपा और मजबूत ही हुई है और बसपा में अब नये लोग आ रहे हैं।'' उन्होंने सवाल किया कि सचिन तेंदुलकर के रिटायर होने से भारतीय क्रिकेट टीम क्या समाप्त हो गई।

सिंह ने कहा, ''बसपा से निकाले गये विधायकों और नेताओं के विरुद्ध तमाम शिकायत थी, कोई भूमि पर अवैध कब्जा कर रहा था तो कोई दूसरे अवैध कार्यो में शामिल था।''

गौरतलब है कि पिछले दिनों बसपा विधानमंडल दल के पूर्व नेता लालजी वर्मा, बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व विधायक राम अचल राजभर, जौनपुर जिले की विधायक सुषमा पटेल समेत कई प्रमुख नेता समाजवादी पार्टी में शामिल हो गये जबकि आजमगढ़ जिले की सगड़ी विधानसभा क्षेत्र की बसपा विधायक वंदना सिंह गत दिनों भाजपा में शामिल हो गईं।

सं आनंद

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट