जरुरी जानकारी | विदेशी बाजारों में तेजी के रुख से सोयाबीन तेल कीमतों में सुधार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बीच देशभर के तेल-तिलहन बाजारों में बुधवार को सोयाबीन तेल कीमतों में सुधार आया। जबकि पॉल्ट्री वालों की स्थानीय मांग न होने के बीच निर्यात की मांग घटने से सोयाबीन दाना और सोयाबीन लूज के भाव गिरावट के साथ बंद हुए।

नयी दिल्ली, 24 नवंबर विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बीच देशभर के तेल-तिलहन बाजारों में बुधवार को सोयाबीन तेल कीमतों में सुधार आया। जबकि पॉल्ट्री वालों की स्थानीय मांग न होने के बीच निर्यात की मांग घटने से सोयाबीन दाना और सोयाबीन लूज के भाव गिरावट के साथ बंद हुए।

सर्दियों में मांग कम होने की वजह से पाम तथा पामोलीन तेल के भाव भी नरमी दर्शाते बंद हुए। बाकी तेल-तिलहनों के भाव अपरिवर्तित रहे।

बाजार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज में 1.1 प्रतिशत की तेजी थी जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में फिलहाल 1.3 प्रतिशत का लाभ था।

उन्होंने कहा कि सरसों दाने के भाव में 25 रुपये क्विंटल की गिरावट आई। हालांकि, सरसों की उपलब्धता निरंतर कम होती जा रही है। सामान्य कारोबार के बीच सरसों तेलों के भाव पूर्वस्तर पर बंद हुए।

राजस्थान और गुजरात की मंडियों में मूंगफली की आवक बढ़ने के बीच मूंगफली तेल- तिलहनों के भाव नरम बंद हुए।

दूसरी ओर, देश में शादी-विवाह के मौसम में हल्के तेलों की मांग होने के कारण सोयाबीन तेल कीमतों में सुधार दिखा लेकिन डीओसी की निर्यात मांग के साथ पॉल्ट्री वालों की मांग घटने से सोयाबीन दाना और लूज के भाव में गिरावट आई।

बाकी तेल-तिलहनों के भाव अपरिवर्तित रहे।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 9,045 - 9,075 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली - 6,000 - 6,085 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 13,350 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,950 - 2,075 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 17,870 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,760 -2,785 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,840 - 2,950 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 16,700 - 18,200 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,690 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,260 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,080

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,450 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,600 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,000 रुपये।

पामोलिन एक्स- कांडला- 11,800 (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन दाना 6,550 - 6,600, सोयाबीन लूज 6,400 - 6,450 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) 3,825 रुपये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज