देश की खबरें | गुजरात में ‘पैराग्लाइडिंग’ के दौरान 50 फुट की ऊंचाई से गिरने पर दक्षिण कोरियाई व्यक्ति की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के मेहसाणा जिले में ‘पैराग्लाइडिंग’ के दौरान 50 फुट की ऊंचाई से गिरने पर एक दक्षिण कोरियाई व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मेहसाणा(गुजरात), 25 दिसंबर गुजरात के मेहसाणा जिले में ‘पैराग्लाइडिंग’ के दौरान 50 फुट की ऊंचाई से गिरने पर एक दक्षिण कोरियाई व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि जिले में कडी कस्बा के समीप विसाटपुरा गांव स्थित एक स्कूल के मैदान में शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे यह हादसा हुआ।

कडी थाने के निरीक्षक निकुंज पटेल ने बताया कि पैराग्लाइडर के ठीक से नहीं खुल पाने के कारण शिन बायोंग मून (50) अपना संतुलन खो बैठा और 50 फुट की ऊंचाई से जमीन पर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि जमीन पर गिरने के बाद वह बेहोश गया था और उसके दोस्त उसे एक निजी अस्पताल में ले गये, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

पटेल ने बताया कि चिकित्सकों के अनुसार, ऊंचाई से गिरने के सदमे के कारण मून को दिल का दौरा पड़ा। उन्होंने कहा,‘‘मून वडोदरा की यात्रा पर आया था। वह और उसके हमवतन दोस्त विसाटपुरा में अपने किसी परिचित के यहां आये थे। शनिवार शाम मून और उसके दोस्ते पैराग्लाइडिंग करने के लिए गये थे।’’

उन्होंने कहा,‘‘पैराग्लाइडर ठीक से नहीं खुला, जिसके बाद यह व्यक्ति करीब 50 फुट की ऊंचाई से गिर गया।’’

उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में दुर्घटनावश मौत का एक मामला दर्ज किया गया है तथा मृतक (मून) के रिश्तेदारों एवं दोस्तों और कोरियाई दूतावास को इस घटना की सूचना दे दी गयी है।

उन्होंने कहा कि शव को दक्षिण कोरिया भेजने की प्रक्रिया जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\