LA 2028 Olympics: दक्षिण कैलिफोर्निया का पोमोना शहर लॉस एंजिल्स ओलंपिक में क्रिकेट की करेगा मेजबानी, ICC ने की घोषणा

दक्षिण कैलिफोर्निया का पोमोना शहर 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक के दौरान क्रिकेट प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा। आईसीसी ने मंगलवार को यह घोषणा की.

टीम इंडिया (Photo Credit: X Formerly Twitter)

दुबई, 15 अप्रैल: दक्षिण कैलिफोर्निया का पोमोना शहर 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक के दौरान क्रिकेट प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा. आईसीसी ने मंगलवार को यह घोषणा की. क्रिकेट प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्ग में छह-छह टीमें भाग लेंगी. इसका आयोजन पोमोना के फेयरग्राउंड में होगा. यह खेल 128 साल बाद ओलंपिक का हिस्सा बनने जा रहा है.

यह भी पढें: Yesterday's IPL Match Result: पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया, सबसे छोटे लक्ष्य का बचाव करने का रिकॉर्ड किया अपने नाम

आईसीसी के चेयरमैन जय शाह ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘हम लॉस एंजिल्स 2028 में क्रिकेट के आयोजन स्थल की घोषणा का स्वागत करते हैं क्योंकि यह ओलंपिक में हमारे खेल की वापसी की तैयारी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘क्रिकेट एक बेहद लोकप्रिय खेल है, लेकिन यह खेल के विस्तार करने का एक शानदार अवसर होगा.  तेज-तर्रार, रोमांचक टी20 प्रारूप में ओलंपिक में क्रिकेट नए दर्शकों को आकर्षित करेगा.’’

क्रिकेट इससे पहले 1900 के पेरिस ओलंपिक खेलों का हिस्सा था. इसे अक्टूबर 2023 में मुंबई में आईओसी के 141वें सत्र के बाद लॉस एंजिल्स ओलंपिक कार्यक्रम में शामिल किया गया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट