खेल की खबरें | घरेलू परिस्थितियों में पाकिस्तान के सामने दक्षिण अफ्रीका की चुनौती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दक्षिण अफ्रीका की टीम 13 वर्षों में पहली बार पाकिस्तान का दौरा कर रही है। इस दौरे पर उसे दो टेस्ट की श्रृंखला के बाद तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में भाग लेना है।

दक्षिण अफ्रीका की टीम 13 वर्षों में पहली बार पाकिस्तान का दौरा कर रही है। इस दौरे पर उसे दो टेस्ट की श्रृंखला के बाद तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में भाग लेना है।

आजम को न्यूजीलैंड में ही टीम का नेतृत्व करना था लेकिन अंगूठे में फैक्चार के कारण वह अंतिम 11 में जगह नहीं बना सके और दो मैचों की श्रृंखला को पाकिस्तान ने 2-0 से गंवा दिया।

आजम ने सोमवार को कहा, ‘‘ मैं न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला में भाग नहीं ले सका लेकिन मेरे लिए गर्व की बात है कि घरेलू मैदान पर मुझे कप्तानी की शुरूआत करने का मौका मिल रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दक्षिण अफ्रीका एक अच्छी टीम है। आप उन्हें हल्के में नहीं ले सकते हैं, लेकिन परिस्थितियां हमारे अनुकूल है क्योंकि हम में से ज्यातातर खिलाड़ियों ने यहां खेला है।’’

दक्षिण अफ्रीका ने 2007 में पिछली बार पाकिस्तान का दौरा किया था। लाहौर में श्रीलंका की टीम की बस पर 2009 में हुए आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान अपने घरेलू मैचों को संयुक्त अरब अमीरात में खेलता था।

श्रृंखला का दूसरा टेस्ट चार फरवरी से रावलपिंडी में खेला जाएगा। इसके बाद तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का आयोजन लाहौर में 11 से 14 फरवरी के बीच होगा।

पाकिस्तान की टीम जून (2021) में लंदन में खेले जाने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल से बाहर हो चुकी है जबकि दक्षिण अफ्रीका की संभावनाएं भी बहुत कम है। फाइनल के दो स्थानों के लिए भारत, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड शीर्ष दावेदारों में शामिल हैं।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान का रिकार्ड बेहद खराब है टीम 26 में से सिर्फ चार मैचों में जीत दर्ज कर सकी है जबकि उसे 15 में हार का सामना करना पड़ा है।

दौरे पर आये दक्षिण अफ्रीका के किसी खिलाड़ी को पाकिस्तान में टेस्ट मैच खेलने का अनुभव नहीं है।

यहां पहुंचने के बाद दक्षिण अफ्रीका के कप्तान क्विंटन डिकॉक ने कहा था, ‘‘ पाकिस्तान की टीम कड़ी चुनौती पेश करेगी। हमारे लिए सबसे अधिक चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाना होगा। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\