खेल की खबरें | आस्ट्रेलिया में होने वाली एकदिवसीय श्रृंखला से हटा दक्षिण अफ्रीका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने बुधवार को कहा कि जनवरी में होबार्ट, सिडनी और पर्थ में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन मैच की एकदिवसीय श्रृंखला को रद्द कर दिया गया है और अन्य अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की तारीखों और स्थल में संशोधन किया गया है।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने बुधवार को कहा कि जनवरी में होबार्ट, सिडनी और पर्थ में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन मैच की एकदिवसीय श्रृंखला को रद्द कर दिया गया है और अन्य अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की तारीखों और स्थल में संशोधन किया गया है।

यह एकदिवसीय श्रृंखला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की सुपर लीग का हिस्सा थी जिससे 2023 में होने वाले 50 ओवर के विश्व कप में सीधे क्वालीफाई करने वाली टीम का फैसला होगा।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने कहा, ‘‘ये मुकाबले मई में क्वालीफिकेशन की समय सीमा से पहले नहीं खेले जा सकेंगे, (दक्षिण अफ्रीका) सहमत हो गया है कि आस्ट्रेलिया को प्रतियोगिता अंक दिए जाएं जो आईसीसी की स्वीकृति पर निर्भर करेंगे।’’

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका जनवरी में नया घरेलू टी20 टूर्नामेंट शुरू करने की तैयारी में है और चाहता है कि उसके शीर्ष खिलाड़ी टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध रहें।

आस्ट्रेलिया 17 दिसंबर से ब्रिसबेन में पहले टेस्ट के साथ तीन टेस्ट की श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करेगा जिसका अंतिम टेस्ट आठ जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा।

इससे पूर्व आस्ट्रेलिया 16 अक्टूबर से 13 नवंबर तक होने वाले टी20 विश्व कप से पहले सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए जिंबाब्वे, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और इग्लैंड की मेजबानी करेगा। टीम इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैच खेलेगी और दो टेस्ट की श्रृंखला के लिए वेस्टइंडीज की मेजबानी करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rishabh Pant IPL Stats Against SRH: आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ऋषभ पंत का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Stats And Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Virat Kohli IPL Stats Against CSK: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड