खेल की खबरें | अभ्यास पर लौटे दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. क्विंटोन डिकॉक की अगुवाई में दक्षिण अफ्रीका के 44 क्रिकेटरों ने कोरोना वायरस महामारी के बीच खेल मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद अभ्यास शुरू कर दिया ।

जोहानिसबर्ग, 30 जून क्विंटोन डिकॉक की अगुवाई में दक्षिण अफ्रीका के 44 क्रिकेटरों ने कोरोना वायरस महामारी के बीच खेल मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद अभ्यास शुरू कर दिया ।

दक्षिण अफ्रीका में 15 मार्च से क्रिकेट गतिविधियां बंद है । उसी दौरान दक्षिण अफ्रीकी टीम तीन वनडे मैचों की श्रृंखला के लिये भारत में थी लेकिन महामारी के कारण श्रृंखला स्थगित कर दी गई । पहला मैच बारिश के कारण नहीं हो सका था ।

यह भी पढ़े | UVA Premier League T20 2020 Sri Lanka Schedule: आज से श्रीलंका में शुरू हुई UVA T20 प्रीमियर लीग, यहां पढ़ें पूरा शेड्यूल.

दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस संक्रमण के 138000 से अधिक मामले हैं और 2400 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं ।

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के अनुसार खिलाड़ी छोटे छोटे समूहों में अभ्यास करेंगे और उनकी करीबी फ्रेंचाइजी टीम के कोच उनके साथ होंगे ।

यह भी पढ़े | दिल्ली के जाने माने क्लब क्रिकेटर संजय डोभाल का कोरोना वायरस संक्रमण से निधन.

अभ्यास के दौरान क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका की कोरोना वायरस संचालन समिति द्वारा बनाये गए दिशा निर्देशों का पूरा पालन होगा ।

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट के मुख्य चिकित्स अधिकारी शुएैब मांजरा ने कहा ,‘‘ राष्ट्रीय संक्रामक रोग संस्थान ने हमारे प्रोटोकॉल को मंजूरी दे दी है । हम खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की नियमित जांच करेंगे और सफाई का पूरा ध्यान रखा जायेगा । हर जगह एक कोविड अनुपालन मैनेजर होगा जो यह सुनिश्चित करेगा कि नियमों का पालन हो रहा है ।’’

महिला हाई परफार्मेंस टीम की ट्रेनिंग पर अभी बात चल रही है ।

अभ्यास करने वाले खिलाड़ी :

क्विंटोन डिकॉक , डील एल्गर, लुंगी एंगिडि, एडेन मार्कराम, जूनियर डाला, थूनिस डि ब्रून, रासी वान डेर डुसेन, शॉन वोन बर्ग, ड्वेन प्रिटोरियस, हेनरिच क्लासेन, तेंबा बावुमा, रीजा हेंडरिक्स, कैगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, वियान मूल्डर, ब्योर्न फोर्चून, एंडिले फेलुकवायो, डेविड मिलर, सारेल एरवी, खाया जोंडो, डेरिन डुपाविलोन, केशव महाराज, सेनुरान मुथुस्वामी, कीगन पीटरसन, इमरान ताहिर, लुथो सिपामला, एडवर्ड मूरे, एनरिच नोर्जे, सिसांडा मगाला, ग्लेंटोन स्टुरमन, जोन जोन स्म्ट्स, रूडी सेकंड, पिटे वान बिलजोन, रेनार्ड वान टोंडेर, गेराल्ड कोटजी, पीटर मालान, जुबैर हम्जा, जानेमन मालान, फाफ डु प्लेसी, टोनी डे जोर्जी, ब्यूरान हेंडरिक्स, नांद्रे बर्गर, जार्ज लिंडे और काइल वेरीने ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\