Champions Trophy 2025: दक्षिण अफ्रीका ने चैंपियन्स ट्रॉफी टीम में किया बड़ा बदलवा, एनरिच नोर्किया की जगह इस घातक गेंदबाज को किया शामिल

दक्षिण अफ्रीका ने इस महीने होने वाली चैंपियन्स ट्रॉफी के लिए रविवार को चोटिल तेज गेंदबाज एनरिच नोर्किया की जगह कोर्बिन बॉश को टीम में शामिल किया.

South Africa (Photo: @ProteasMenCSA)

जोहानिसबर्ग, नौ फरवरी: दक्षिण अफ्रीका ने इस महीने होने वाली चैंपियन्स ट्रॉफी के लिए रविवार को चोटिल तेज गेंदबाज एनरिच नोर्किया की जगह कोर्बिन बॉश को टीम में शामिल किया. पिछल महीने पीठ की चोट के दोबारा उभरने के कारण नोर्किया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता से बाहर हो गए. पिछले साल दिसंबर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले बॉश ने सिर्फ एक एकदिवसीय मुकाबला खेला है जिसमें उन्होंने नाबाद 40 रन बनाने के अलावा एक विकेट भी चटकाया.

यह भि पढें: SA vs NZ 2nd ODI Tri-Series 2025 Mini Battle: न्यूज़ीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे ट्राई सीरीज़ के दूसरे मुकाबले में इन खिलाड़ियों के बीच होगी कड़क मिनी बैटल्स, जो तय करेंगी मैच का नतीजा

आईसीसी ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘बॉश के अलावा दक्षिण अफ्रीका ने तेज गेंदबाज क्वेना मफाका को भी रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर टीम के साथ जोड़ा है. ये दोनों तेज गेंदबाज और बल्लेबाज टोनी डि जॉर्जी रविवार को पाकिस्तान की यात्रा करेंगे और त्रिकोणीय एकदिवसीय श्रृंखला के बाकी बचे मुकाबलों के लिए टीम से जुड़ेंगे.’’

पिछले महीने क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने कहा था कि नोर्किया के 19 फरवरी से पाकिस्तान और दुबई में शुरू हो रही चैंपियन्स ट्रॉफी के लिए समय पर उबरने की संभावना नहीं है. नोर्किया इससे पहले पीठ के स्ट्रेस फ्रेक्चर के कारण भारत में हुए 2023 विश्व कप में भी नहीं खेल पाए थे.

नोर्किया ने अब तक 22 एकदिवसीय मुकाबलों में 36 और 42 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 53 विकेट चटकाए हैं. उन्होंने पिछला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय 15 महीने पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्लोमफोंटेन में खेला था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st Test Match Key Players To Watch Out: डरबन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

South Africa vs Australia Test Stats: टेस्ट क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े