खेल की खबरें | दक्षिण अफ्रीका ने 298 रन बनाने के बाद वेस्टइंडीज को 149 रन पर समेटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कागिसो रबादा (24 रन पर दो विकेट), लुंगी एनगिडी (27 रन पर दो विकेट) और एनरिच नोर्टजे (41 रन पर एक विकेट) ने वेस्टइंडीज के शीर्ष क्रम को समेटा जबकि वियान मुल्डर ने सिर्फ एक रन पर तीन विकेट चटकाए जिससे वेस्टइंडीज की टीम दो सत्र में 149 रन पर सिमट गई। केशव महाराज ने भी 47 रन देकर दो विकेट हासिल किए।

कागिसो रबादा (24 रन पर दो विकेट), लुंगी एनगिडी (27 रन पर दो विकेट) और एनरिच नोर्टजे (41 रन पर एक विकेट) ने वेस्टइंडीज के शीर्ष क्रम को समेटा जबकि वियान मुल्डर ने सिर्फ एक रन पर तीन विकेट चटकाए जिससे वेस्टइंडीज की टीम दो सत्र में 149 रन पर सिमट गई। केशव महाराज ने भी 47 रन देकर दो विकेट हासिल किए।

वेस्टइंडीज की ओर से शाई होप ने 43 जबकि अंतिम बल्लेबज के रूप में पवेलियन लौटे जर्मेन ब्लैकवुड ने 49 रन बनाए।

दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 298 रन बनाए थे जिससे टीम दूसरी पारी की शुरुआत 149 रन की बढ़त के साथ करेगी।

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने दिन की शुरुआत पांच विकेट पर 218 रन से की। क्विंटन डिकॉक लगातार दूसरे शतक से चूक गए और 96 रन बनाने के बाद काइल मायर्स की गेंद पर होप को कैच दे बैठे। डिकॉक के बल्ले का किनारा लेने के बाद गेंद विकेटकीपर जोशुआ डा सिल्वा के ग्लव्स से टकराकर पहली स्लिप में खड़े होप के पास पहुंची थी। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके मारे।

डिकॉक ने पहले टेस्ट में नाबाद 141 रन बनाए थे।

कागिसो रबादा ने अंत में 23 गेंद में 21 रन की पारी खेलकर टीम का स्कोर 300 रन के करीब पहुंचाया।

वेस्टइंडीज की ओर से मायर्स ने 28 रन देकर तीन जबकि केमार रोच ने 45 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

पहले टेस्ट में पारी के अंतर से जीत दर्ज करने वाली दक्षिण अफ्रीका की टीम दो मैचों की श्रृंखला में 1-0 से आगे चल रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान