कोलकाता, 27 अक्टूबर प्रसिद्ध बांग्ला अभिनेता सौमित्र चटर्जी की हालत मंगलवार को और बिगड़ गयी तथा उन पर उपचार का असर नहीं हो रहा है। अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने यह जानकारी दी।
डॉक्टर ने कहा कि 85 वर्षीय अभिनेता का पिछले 22 दिन से इलाज चल रहा है और वह दूसरे स्तर के निमोनिया से ग्रस्त हैं। जीवन रक्षक प्रणाली पर रखे गये चटर्जी की किडनियां ठीक से काम नहीं कर रही हैं।
यह भी पढ़े | CM योगी का सपना हो रहा है पूरा, प्रदेश की ग्रामीण महिलाएं लिख रही तरक्की की नई इबारत.
उन्होंने कहा, ‘‘चटर्जी मुश्किल से ही होश में आ रहे हैं। उन्हें ऑक्सीजन दी जा रही है और शरीर में पानी की कमी का उपचार भी चल रहा है। उनकी किडनियां ठीक से काम नहीं कर रहीं। उनके शरीर में यूरिया और क्रिएटिनिन का स्तर बहुत बढ़ गया है और उन पर उपचार का असर नहीं हो रहा है। कुल मिलाकर उनकी हालत बिगड़ गयी है। वह बहुत गंभीर हैं।’’
वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि बुजुर्ग अभिनेता की मस्तिष्क की स्थिति भी बिगड़ गयी है और यह प्रमुख चिंता की बात है।
यह भी पढ़े | Kerala: कोझीकोड में कोविड-19 के मद्देनजर प्राइवेट बसों के पीछे हैंडवाश की बोतल और पानी की टंकी लगाई गई.
चटर्जी को सोमवार शाम को वेंटिलेटर पर रखा गया था। उनका हीमोग्लोबिन स्तर और प्लेटलेट की संख्या गिर गयी है।
अभिनेता को कोरोना वायरस संक्रमित पाये जाने के बाद छह अक्टूबर को यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया था। संक्रमण से उबरने के बाद उन्हें पिछले सप्ताह गैर-कोविड आईटीयू में लाया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY