झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीद जवान की मां को 10 लाख की अनुदान राशि देने को मंजूरी दी

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नक्सली हिंसा में शहीद हुए सीमा सुरक्षा बल के 114 वीं बटालियन के जवान इसरार खान की आश्रित माता खेरून निशा को 10 लाख रुपये विशेष अनुग्रह अनुदान का भुगतान करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी. इसके साथ ही उन्होंने जवान के आश्रित भाई मोहम्मद इरफान खान को राज्य सरकार की सेवा में तृतीय वर्ग के पद पर नियुक्त करने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दे दी है.

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Photo Credit: Facebook)

रांची, 12 अक्ट्रबर. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नक्सली हिंसा में शहीद हुए सीमा सुरक्षा बल के 114 वीं बटालियन के जवान इसरार खान की आश्रित माता खेरून निशा को 10 लाख रुपये विशेष अनुग्रह अनुदान का भुगतान करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी. इसके साथ ही उन्होंने जवान के आश्रित भाई मोहम्मद इरफान खान को राज्य सरकार की सेवा में तृतीय वर्ग के पद पर नियुक्त करने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दे दी है.

धनबाद जिले के तिसरा थाना क्षेत्र स्थित साउथ गोलकडीह निवासी सीमा सुरक्षा बल के जवान इसरार खान चार अप्रैल 2019 को छत्तीसगढ़ राज्य के कांकेर जिला में महला नाला जंगल के पास नक्सली हिंसा में शहीद हो गए थे. यह भी पढ़ें-Farm Bills 2020: झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने कृषि विधेयकों को लेकर किया वार, कहा- देश के संघीय ढांचे पर अब तक का सबसे बड़ा प्रहार, लोग सड़कों पर उतरेंगे

मुख्यमंत्री सचिवालय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दोनों प्रस्तावों को मुख्यमंत्री ने सोमवार को अपनी स्वीकृति दी.

Share Now

संबंधित खबरें

Telangana Cabinet Decision: तेलंगाना कैबिनेट का बड़ा फैसला, बुजुर्ग माता-पिता की अनदेखी करने वाले सरकारी कर्मचारियों के वेतन में 10 फीसदी कटौती का प्रस्ताव

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\