देश की खबरें | सोनाक्षी सिन्हा ने ट्विटर को अलविदा कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने नकारात्मकता से दूर रहने और मानसिक स्वास्थ्य की हिफाजत के लिये शनिवार को अपना ट्विटर अकाउंट बंद कर दिया।

जियो

मुंबई, 20 जून अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने नकारात्मकता से दूर रहने और मानसिक स्वास्थ्य की हिफाजत के लिये शनिवार को अपना ट्विटर अकाउंट बंद कर दिया।

सिन्हा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | कोरोना से महाराष्ट्र में आज सबसे ज्यादा 160 मौतें: 20 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने लिखा, ''अपने मानसिक स्वास्थ्य को बचाने के लिये पहला कदम नकारात्मकता से दूरी बनाना है। आजकल ट्विटर के जरिये यह नकारात्मकता फैलाई जा रही है। चलो, मैं अपना अकाउंट निष्क्रिय कर रही हूं, अलविदा।''

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के कमेंट सेक्शन को भी निष्क्रिय कर दिया है।

यह भी पढ़े | भारत-चीन तनाव: वास्तविक नियंत्रण रेखा पर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं - वायु सेना प्रमुख.

इससे पहले, इस सप्ताह की शुरुआत में फिल्मकार शशांक खैतान ने भी ट्विटर को अलविदा कहते हुए इसे नफरत और नकारात्मकता फैलाने का अड्डा करार दिया था।

इस बीच, सुशांत सिंह राजपूत की आकस्मिक मौत के मद्देनजर भाई-भतीजावाद के आरोप झेल रहे फिल्मकार करण जौहर ट्विटर पर फिल्म जगत के अधिकतर लोगों को अनफॉलो कर चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now