देश की खबरें | बरेली में बेटे ने की मां की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बरेली में एक बेटे ने बुलेट मोटरसाइकिल नहीं दिलाने पर कथित तौर पर अपनी मां की हत्या कर दी।

बरेली, छह फरवरी उत्तर प्रदेश के बरेली में एक बेटे ने बुलेट मोटरसाइकिल नहीं दिलाने पर कथित तौर पर अपनी मां की हत्या कर दी।

पुलिस ने मामले का सोमवार को खुलासा करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार करने के साथ हत्या में इस्तेमाल किये गए हथियार को बरामद कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक नगर राहुल भाटी ने बताया कि प्रेमनगर थाना के भूड़ लल्ला बाजार के पीछे एक महिला फरीदा (75) का शव उसके घर में खून से लथपथ मिला था।

बेटे ने हत्या के संबंध में तहरीर दी थी। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो महिला का दत्तक पुत्र अफसर खान उर्फ लकी निकला। पुलिस ने हत्यारोपी बेटे को सोमवार को गिरफ्तार करके मामले का खुलासा कर दिया है।

बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के कोहाड़ापीर में 17 जनवरी को एक महिला का शव उसके घर में खून से लथपथ मिला था।

पुलिस के मुताबिक 17 जनवरी को फरीदा बेगम अपने घर में अकेली थीं और इसी दौरान लकी का बुलेट खरीदने को लेकर अपनी मां से विवाद हो गया।

पुलिस ने बताया कि लकी ने अपनी मां को रसोई में लोहे की छड़ से पीट पीटकर मार डाला। वह पुलिस को गुमराह करने के लिए वह कई तरह की कहानी बना रहा था जिससे उस पर शक गहरा गया था।

पुलिस ने जब कड़ाई से लकी से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies 2nd T20I Match Preview: रांची में आज खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Match Stats And Preview: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में आज होगी रोमांचक टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू