हैदराबाद, नौ मई तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने मंगलवार को राज्य के पूर्व मुख्य सचिव सोमेश कुमार को अपना मुख्य सलाहकार नियुक्त किया।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्य सरकार ने राव के फैसले के अनुसार आदेश जारी किये।
इसमें कहा गया है कि सोमेश कुमार तीन साल के लिए पद संभालेंगे।
तेलंगाना उच्च न्यायालय ने इस साल 10 जनवरी को सोमेश कुमार को आंध्र प्रदेश कैडर आवंटित किए जाने से जुड़े केन्द्रीय प्रशासनिक अधिकरण (कैट), हैदराबाद के आदेश को रद्द कर दिया था।
अदालत के आदेश के कुछ घंटों बाद, केंद्र के तहत कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने तेलंगाना सरकार को भेजे पत्र में कहा था कि कुमार को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त किया जाता है और उन्हें 12 जनवरी तक आंध्र प्रदेश सरकार को ‘रिपोर्ट’ करने को कहा था।
सोमेश कुमार तब तेलंगाना के मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत थे।
सोमेश कुमार ने कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के निर्देश के अनुसार 12 जनवरी को आंध्र प्रदेश कैडर को ‘रिपोर्ट’ किया था। इसके बाद उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) का विकल्प चुना था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY