खेल की खबरें | किसी ने तय कर रखा था कि हमें जीतने नहीं देना है: स्टिमक साधा रेफरी पर निशाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय फुटबॉल टीम के कोच इगोर स्टिमक ने यहां उच्च रैंकिंग वाले इराक के खिलाफ किंग्स कप के सेमीफाइनल में अपनी टीम से जीत छीनने के लिए रेफरी की आलोचना की है।

चिआंग मई (थाईलैंड), आठ सितंबर भारतीय फुटबॉल टीम के कोच इगोर स्टिमक ने यहां उच्च रैंकिंग वाले इराक के खिलाफ किंग्स कप के सेमीफाइनल में अपनी टीम से जीत छीनने के लिए रेफरी की आलोचना की है।

 सुनील छेत्री के बिना खेल रही भारतीय टीम ने विवादास्पद पेनल्टी पर एक गोल गंवाया और अपने से ऊंची रैंकिंग वाले इराक को हराने में नाकाम रही । टीम को बृहस्पतिवार को पेनल्टी शूटआउट में पराजय झेलनी पड़ी ।

स्टिमक ने सोशल मीडिया पर टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए लिखा कि ऐसा भी दिन आयेगा जब रेफरी का विवादित फैसला भी हमें जीत दर्ज करने से नहीं रोक पायेगा।

उन्होंने लिखा, ‘‘ हमारे खिलाड़ियों ने आज रात मैदान पर अपना सबकुछ झोक दिया और मुझे उन पर बहुत गर्व है। किसी ने आज उन्हें जीत से वंचित करने का फैसला किया था, लेकिन वह समय जल्द ही आएगा जब रेफरी भी हमारी टीम को मैच जीतने से नहीं रोक पायेगा।’’

भारत का सामना अब कांस्य पदक के प्लेऑफ मुकाबले में लेबनान से होगा । फाइनल इराक और थाईलैंड के बीच खेला जायेगा ।

भारतीय टीम 79वें मिनट तक 2 - 1 से आगे थी जब रेफरी ने इराक को पेनल्टी दी । इराक के स्ट्राइकर ऐमेन गाधबान बाक्स में दो डिफेंडरों से भिड़ गए थे । यह पेनल्टी बन नहीं रही थी लेकिन ऐमेन ने इस पर गोल दागकर स्कोर 2 - 2 से बराबर कर दिया ।

ईराक ने शूटआउट में 5 - 4 से जीत दर्ज की । शूटआउट भारत के लिये ब्रेंडन फर्नांडिस गोल नहीं कर सके ।

फीफा रैंकिंग में इराक 70 वें स्थान पर है जबकि भारतीय टीम 99वें स्थान पर है।

महेश नाओरेम ने 16वें मिनट में भारत को बढत दिलाई। करीम अली ने 28वें मिनट में पेनल्टी पर गोल करके स्कोर को 1-1 कर दिया।

इराक के कप्तान जलाल हसन के आत्मघाती गोल पर भारत ने 51वें मिनट में बढत बनाई जो बाद में ऐमेन ने उतार दी ।

          इस हार के साथ भारत का इस साल 12 मैचों का विजय अभियान भी थम गया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू