देश की खबरें | पूर्वोत्तर क्षेत्र में जी20 की कुछ बैठकें आयोजित की जाएंगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र में जी20 की कुछ बैठकें आयोजित की जाएंगी और इनमें से एक बैठक की मेजबानी मिजोरम की राजधानी आइजोल करेगी।

आइजोल, 17 नवंबर केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र में जी20 की कुछ बैठकें आयोजित की जाएंगी और इनमें से एक बैठक की मेजबानी मिजोरम की राजधानी आइजोल करेगी।

मिजोरम की राजधानी आइजोल में ‘अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मार्ट 2022’ के उद्घाटन से पहले यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय (डीओएनईआर) और अन्य मंत्रालयों की मदद से पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए एक पर्यटन कार्यबल गठित करने का फैसला लिया है।

रेड्डी ने संवाददाताओं से कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र में राजमार्गों के किनारे 100 ‘व्यू प्वाइंट’ बनाए जाएंगे। मिजोरम में नौ ‘व्यू पॉइंट’ बनाने के साथ इसकी शुरुआत होगी।

भारत एक दिसंबर को एक साल के लिए जी20 की अध्यक्षता ग्रहण करेगा। भारत में 55 स्थानों पर इसकी 200 से अधिक बैठकें आयोजित की जाएंगी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “हम पूर्वोत्तर क्षेत्र में जी20 की कुछ बैठकें आयोजित करने की योजना बना रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि आइजोल एक बैठक की मेजबानी करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now