देश की खबरें | हमारे कुछ राज्य सरकारों के पास अगले माह तनख्वाह देने के लिए पैसे नहीं हैं: गडकरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस की महामारी के चलते केन्द्र सरकार को इस वित्तीय वर्ष में करीब 10 लाख करोड़ का राजस्व कम आयेगा।

जियो

भोपाल, 10 जून केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस की महामारी के चलते केन्द्र सरकार को इस वित्तीय वर्ष में करीब 10 लाख करोड़ का राजस्व कम आयेगा।

इसके अलावा, उन्होंने कहा कि हमारे कुछ राज्य सरकारों के पास अगले माह तनख्वाह देने के लिए पैसे नहीं हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर की बातचीत: 10 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

भोपाल में आयोजित मध्यप्रदेश जन संवाद डिजिटल रैली को नागपुर से संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा, ''आज पूरी दुनिया संकट का सामना कर रही है। आज 'आर्थिक युद्ध' भी शुरू हुआ है। बहुत कठिनाइयां हैं। बहुत संकट है।''

उन्होंने कहा, ''हमारे गांव, गरीब, मजदूर एवं किसान संकट में हैं। हमारे उद्योग संकट में हैं।''

यह भी पढ़े | राजस्थान में राजनीति गरमाई: कांग्रेस ने अपने विधायकों को प्रलोभन देने की शिकायत की.

गडकरी ने बताया,''हमारे कुछ राज्य सरकारों के पास अगले माह तनख्वाह देने के लिए पैसे नहीं हैं।''

उन्होंने कहा, ''भारत सरकार पर भी संकट बड़ा है। राजस्व में कमी आई है। हमारा 200 लाख करोड़ रूपये का जीडीपी है। उसका 10 प्रतिशत करीब 20 लाख करोड़ रूपये का पैकेज हमने उद्योगों, किसानों एवं सबके लिए दिया है।''

कोरोना वायरस से हुए संकट का जिक्र करते हुए गडकरी ने बताया, ''करीब 10 लाख करोड़ रूपये राजस्व कम आयेगा। इसमें कमी आएगी तो 200 लाख करोड़ रूपये में से 30 लाख करोड़ रूपये अगर ऐसे गये तो कितनी विकट स्थिति होगी? आप समझिए।''

उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि बहुत ही कम दिनों में कोरोना वायरस की दवा बाजार में आ जाएगी। लेकिन तब तक हमें इससे लड़ना है।

गडकरी ने कहा कि आज मुझे विश्वास है कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई तो हम जीतेंगे ही, लेकिन हमें कोरोना वायरस में जीवन जीने की पद्धति समझनी होगी। इसीलिए आज प्रौद्योगिकी का उपयोग करके हम डिजिटल सभा कर रहे हैं, ताकि भीड़ से बचा जा सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

\