देश की खबरें | कांग्रेस के कुछ और विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं: राजेंद्र राणा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस में और भी कई विधायक घुटन महसूस कर रहे हैं तथा आने वाले दिनों में वे भी पार्टी छोड़ने का साहस दिखाएंगे।

शिमला, 23 मार्च हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस में और भी कई विधायक घुटन महसूस कर रहे हैं तथा आने वाले दिनों में वे भी पार्टी छोड़ने का साहस दिखाएंगे।

प्रदेश में लगातार बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच कांग्रेस के छह अयोग्य विधायक और इस्तीफा दे चुके तीन निर्दलीयों समेत नौ पूर्व विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। नयी दिल्ली में पार्टी में शामिल होने के बाद यहां पहुंचने पर भाजपा ने उनका जोरदार स्वागत किया।

राणा ने यहां शिमला में संवाददाताओं से कहा, ‘‘कई और विधायक कांग्रेस में घुटन महसूस कर रहे हैं और हमारे संपर्क में हैं। आने वाले दिनों में वे कांग्रेस छोड़ने का साहस भी दिखाएंगे। ’’

उन्होंने पर्वतीय राज्य में 'राजनीतिक आपदा' के लिए कांग्रेस नेतृत्व को जिम्मेदार ठहराया और दावा किया कि राज्य सरकार 'वेंटिलेटर पर है'।

भाजपा कार्यकर्ताओं और इन नेताओं के समर्थकों ने शनिवार रात यहां उनका स्वागत करते हुए पारंपरिक लोक धुनों पर नृत्य किया।

राणा ने कहा, ‘‘ पिछले 15 महीनों में निर्वाचित प्रतिनिधियों को अपमानित किया गया और लोग हमसे पूछ रहे थे कि पिछले विधानसभा चुनाव में वादा की गई दस गारंटी कब पूरी होंगी तथा हमारे पास उसका कोई जवाब नहीं था। हम नौ विधायकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ उनकी कथित 'धन बल' टिप्पणी के लिए मानहानि का मुकदमा दायर करने का फैसला किया है।’’

कांग्रेस के जो छह बागी विधायक भाजपा में शामिल हुए हैं उनमें सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर, राजेंद्र राणा, इंद्र दत्त लखनपाल, चैतन्य शर्मा और देवेंद्र कुमार भुट्टो शामिल हैं। ये सभी कांग्रेस के टिकट पर निर्वाचित हुए थे और इन्हें हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उपस्थित रहने तथा कटौती प्रस्ताव व बजट के दौरान राज्य सरकार के पक्ष में मतदान करने के पार्टी के एक व्हिप की अवज्ञा करने के लिए 29 फरवरी को अयोग्य करार दिया गया था।

तीन निर्दलीय विधायकों - आशीष शर्मा, होशियार सिंह और के एल ठाकुर ने शुक्रवार को अपने इस्तीफे सौंपे थे और वे भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। होशियार सिंह ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की विकास यात्रा का हिस्सा होने का फैसला किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू