देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में बाढ़ की स्थिति में हुआ कुछ सुधार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में बाढ़ की स्थिति में कुछ सुधार हुआ है मगर राज्य के 16 जिलों में 517 गांव अब भी सैलाब से प्रभावित हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, 11 अगस्त उत्तर प्रदेश में बाढ़ की स्थिति में कुछ सुधार हुआ है मगर राज्य के 16 जिलों में 517 गांव अब भी सैलाब से प्रभावित हैं।

राहत आयुक्त संजय गोयल ने मंगलवार को बताया कि प्रदेश में बाढ़ की स्थिति में कुछ सुधार आया है और सोमवार तक प्रदेश में जहां 19 जिले बाढ़ से प्रभावित थे वहीं अब इनकी संख्या घटकर 16 रह गई है।

यह भी पढ़े | J&K Religious Places to Open From August 16: जम्मू कश्मीर में 16 अगस्त से खुलेंगे धार्मिक स्थल, वैष्णो देवी मंदिर में रोज दर्शन कर सकेंगे 5,000 लोग.

उन्होंने बताया कि इस वक्त प्रदेश के अंबेडकर नगर, अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बाराबंकी, बस्ती, देवरिया, गोंडा, गोरखपुर, लखीमपुर खीरी, कुशीनगर, मऊ, संत कबीर नगर और सीतापुर जिलों के 517 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। इनमें से 268 का संपर्क बाकी स्थानों से कट गया है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में बाढ़ प्रभावित लोगों के ठहरने के लिए 300 शरणालय बनाए गए हैं। इस वक्त पांच दिनों के 32 चरणों में 926 लोग रह रहे हैं। राहत और बचाव कार्य के लिए 644 नौकाओं का इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रदेश में 735 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं।

यह भी पढ़े | ओडिशा में कालाबाजारी के लिए जमा किए गए 42000 लीटर किरासन तेल के साथ 4 गिरफ्तार: 11 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राहत आयुक्त ने बताया कि प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री बांटी जा रही है और चिकित्सीय सुविधाओं के लिए 262 टीमें गठित की गई हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में इस वक्त शारदा नदी पलिया कलां (लखीमपुर खीरी) में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। वहीं, घाघरा नदी का जलस्तर तुरती पार (बलिया) में लाल निशान को पार कर गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड