खेल की खबरें | दुबे के शतक से मध्यप्रदेश की ठोस शुरूआत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सलामी बल्लेबाज यश दुबे के नाबाद 105 रन की मदद से मध्यप्रदेश ने केरल के खिलाफ रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए लीग मैच के पहले दिन दो विकेट पर 218 रन बना लिये ।

राजकोट, तीन मार्च सलामी बल्लेबाज यश दुबे के नाबाद 105 रन की मदद से मध्यप्रदेश ने केरल के खिलाफ रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए लीग मैच के पहले दिन दो विकेट पर 218 रन बना लिये ।

सौराष्ट्र क्रिकेट मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए मध्यप्रदेश के सलामी बल्लेबाज हिमांशु मंत्री (23) और दुबे ने पहले विकेट के लिये 62 रन जोड़े ।

जलज सक्सेना ने मंत्री को आउट किया जबकि बायें हाथ के गेंदबाज सिजोमोन जोसेफ ने शुभम शर्मा (11) को रवाना किया । दो विकेट गिरने के बावजूद दुबे की एकाग्रता भंग नहीं हुई । उन्होंने 264 गेंद की अपनी नाबाद पारी में 15 चौके लगाये । रजत पाटीदार (नाबाद 75) ने उनका बखूबी साथ निभाया और दोनों ने तीसरे विकेट की अटूट साझेदारी में 130 रन जोड़ लिये हैं ।

इंदौर में जन्मे पाटीदार ने अपनी पारी में 13 चौके लगाये ।

केरल के लिये जलज सक्सेना और जोसेफ ने एक एक विकेट लिया ।

एक अन्य मैच में गुजरात ने मेघालय के खिलाफ तीन विकेट पर 303 रन बनाये । भार्गव मेराइ ने नाबाद 103 रन बनाये जबकि हेत पटेल ने नाबाद 91 रन बनाये ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी