देश की खबरें | सैनिकों की शहादत की कहानियों को जम्मू-कश्मीर के स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को घोषणा की कि 1947 में पाकिस्तानी हमलावरों से लड़ाई लड़ने वाले नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के कार्यकर्ता मकबूल शेरवानी जैसे लोगों की कहानियों को अगले साल से स्कूल के पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जाएगा।

श्रीनगर, 27 अक्टूबर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को घोषणा की कि 1947 में पाकिस्तानी हमलावरों से लड़ाई लड़ने वाले नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के कार्यकर्ता मकबूल शेरवानी जैसे लोगों की कहानियों को अगले साल से स्कूल के पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह फैसला नयी पीढ़ी को सेनानियों की वीरता और बलिदान के बारे में शिक्षित करने के लिए लिया गया है।

भारतीय सेना द्वारा कश्मीर से पाकिस्तानी हमलावरों को खदेड़ने के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यहां एक समारोह को संबोधित करते हुए सिन्हा ने कहा कि उन्हें आश्चर्य होता है कि कश्मीर में 'पाकिस्तान की बर्बरता' की कहानियां अनकही रह गई हैं।

उन्होंने कहा, “लोगों को पाकिस्तान के बुरे कामों के बारे में क्यों नहीं बताया गया? मकबूल शेरवानी, मेजर सोमनाथ, ब्रिगेडियर राजिंदर सिंह और लेफ्टिनेंट कर्नल डी आर राय की कहानियां स्कूलों में छात्रों को क्यों नहीं सुनाई जातीं?''

सिन्हा ने कहा, “मैं आज आपको बताना चाहता हूं कि ये कहानियां अगले साल से स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा होंगी। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले इन बहादुरों की कहानियां हर छात्र तक पहुंचाएं।''

उन्होंने मकबूल शेरवानी, परमवीर चक्र से सम्मानित मेजर सोमनाथ शर्मा और महावीर चक्र से सम्मानित लेफ्टिनेंट कर्नल डी आर राय को श्रद्धांजलि दी।

उपराज्यपाल ने कहा कि इतिहास को सही करने और लोगों को 27 अक्टूबर, 1947 के आक्रमण के बारे में और बताने की जरूरत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Video Highlights: सेंट विंसेंट में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 17 रन से हराया, सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त; यहां देखें WI-W बनाम AUS-W मैच पूरा हाइलाइट्स

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Petrol Price Today, March 22, 2026: दिल्ली-मुंबई में आज भी स्थिर रहीं पेट्रोल की कीमतें, लेकिन प्रीमियम फ्यूल हुआ महंगा; देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: वेलिंगटन में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\