देश की खबरें | कूड़ा फेंकने पर हुए विवाद में सिपाही, उसकी मां और बहन की हत्‍या, नौ गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बांदा शहर में शुक्रवार आधी रात नाली में कूड़ा फेंकने को लेकर हुए विवाद में चचेरे भाइयों ने धारदार हथियार से हमलाकर एक सिपाही, उसकी मां एवं बहन की हत्या कर दी। इस वारदात में दो अन्य लोग घायल हो गए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बांदा (उप्र), 21 नवंबर बांदा शहर में शुक्रवार आधी रात नाली में कूड़ा फेंकने को लेकर हुए विवाद में चचेरे भाइयों ने धारदार हथियार से हमलाकर एक सिपाही, उसकी मां एवं बहन की हत्या कर दी। इस वारदात में दो अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस ने इस मामले में नामजद 15 आरोपियों में से शनिवार शाम नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेता और पूर्व मंत्री जीसी दिनकर ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर पुलिस चाहती, तो इस घटना को रोक सकती थी।

यह भी पढ़े | दिल्ली: डिप्टी CM मनीष सिसोदिया ने पटपड़गंज में मास्क बांटे, लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के पालन करने की अपील की.

पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. सिद्धार्थ शंकर मीणा ने बताया, "गायत्री नगर (चमरौड़ी) मोहल्ले के परशुराम तालाब की बस्ती में रहने वाले सिपाही अभिजीत वर्मा (27), उसकी बहन निशा और मां रमावती (54) की लाठी-डंडों एवं धारदार हथियार से हमला कर हत्या करने के मामले में अभिजीत के छोटे भाई सौरभ वर्मा की तहरीर पर शनिवार को सोमचन्द्र, उसकी पत्नी शकुंतला, धर्मेंद्र, उसकी मां मछला और पत्नी शिवपति, देवराज, उसकी पत्नी रज्जो, उसके बेटे राज उर्फ गोपी, शिवपूजन, उसकी पत्नी धर्मवती, सुरेश उर्फ बबलू, सूरज, कामता, उसका भाई रोहित और इसी पक्ष की एक विवाहित लड़की के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।"

उन्होंने बताया, "नामजद 15 आरोपियों में से नौ आरोपियों की शनिवार देर शाम तक गिरफ्तारी की जा चुकी है, बाकी फरार छह आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।"

यह भी पढ़े | आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी शासित East MCD के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- बीजेपी द्वारा किए गए एक-एक भ्रष्टाचार का खुलासा करेंगे.

एसपी ने बताया, "पोस्टमॉर्टम कराने के बाद अभिजीत, निशा और रमावती के शव सौरभ को सौंप दिए गए हैं और शांति व्यवस्था कायम करने के लिए मोहल्ले में अब भी भारी तादाद में पुलिस बल तैनात है।"

उन्होंने बताया, "हमले के दौरान अभिजीत, उसकी बहन और मां को बचाने के दौरान अभिजीत के साथी दिलीप (24) और एक महिला रज्जो देवी (35) भी कुल्हाड़ी लगने से घायल हो गए, जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सिपाही अवकाश में दीवाली मनाने अपने घर आया था।’’

वहीं, शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) दिनेश सिंह ने बताया, "दोनों चचेरे भाइयों के बीच नाली में कूड़ा और सड़े चावल फेंकने को लेकर शुक्रवार देर शाम पहले मामूली विवाद हुआ था, जिसके बाद अभिजीत के चचेरे भाई देवराज, शिवपूजन और बबलू ने तमंचे से हवा में गोलियां चलाकर दहशत फैलाई थी।"

उन्होंने बताया कि रात करीब साढ़े 11 बजे पांच-छह लोगों ने अभिजीत के घर पर धावा बोल दिया और घर से बाहर घसीट कर तीनों की हत्या कर दी

घटना की जानकारी मिलने पर बांदा परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) के. सत्यनारायण, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा और जिलाधिकारी आनन्द कुमार सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

इस बीच, दिनकर ने शनिवार को "पीटीआई-" से कहा, "बांदा शहर में एक सिपाही, उसकी बहन और मां की हत्या पुलिस की लापरवाही की वजह से हुई है। यदि पुलिस चाहती तो घटना टल सकती थी।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू