देश की खबरें | सूर्यग्रहणः कुरूक्षेत्र में कोई मेला नहीं, सिर्फ सामान्य धार्मिक समारोह हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के कुरुक्षेत्र में सूर्यग्रहण के मौके पर रविवार को ब्रह्म सरोवर के तट पर सिर्फ सामान्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशासन ने कोरोना वायरस महामारी की वजह से इस बार के सूर्यग्रहण के मौके पर कोई मेला आयोजित नहीं करने का निर्णय किया था।

कुरुक्षेत्र, 21 जून हरियाणा के कुरुक्षेत्र में सूर्यग्रहण के मौके पर रविवार को ब्रह्म सरोवर के तट पर सिर्फ सामान्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशासन ने कोरोना वायरस महामारी की वजह से इस बार के सूर्यग्रहण के मौके पर कोई मेला आयोजित नहीं करने का निर्णय किया था।

शहर में रविवार शाम चार बजे तक कर्फ्यू लगा दिया गया था ताकि लोग जिले में स्थित पवित्र सरोवर के तट पर जमा नहीं हों और सूर्यग्रहण के मौके पर सरोवर में डुबकी नहीं लगाएं या अनुष्ठान नहीं करें।

यह भी पढ़े | उत्तराखंड: सूर्य ग्रहण हटने के बाद बद्रीनाथ मंदिर के खोले गए कपाट, साफ-सफाई जारी: 21 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

हिन्दू मान्यताओं के अनुसार, सूर्यग्रहण के दौरान कुरुक्षेत्र के पवित्र सरोवर में स्नान शुभ माना जाता है।

इस बार सामान्य धार्मिक समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सिर्फ कुछ साधु मौजूद थे।

यह भी पढ़े | Surya Grahan 2020 Live Updates: उत्तराखंड: सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद खोले गए बद्रीनाथ मंदिर के कपाट.

साधु सुबह में पवित्र ब्रह्म सरोवर पहुंच गए और हवन किया गया। ब्रह्म सरोवर के गंगाघाट क्षेत्र पर अनुष्ठान किया गया।

जिलाधिकारी धीरेंद्र खडगटा ने पहले कहा था कि प्रशासन ने फैसला लिया है कि इस बार मेले का आयोजन नहीं किया जाए।

उन्होंने आदेश दिया था कि जिले में कहीं भी इस दौरान किसी भी धार्मिक स्थान पर भीड़ के जमा होने की इजाजत नहीं है।

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि कुरुक्षेत्र जिले को सभी तरफ से सील कर दिया गया है और ब्रह्म सरोवर और आसपास के तालाबों पर बेरेकेडिंग की हुई थी।

लोगों से घरों में ही अनुष्ठान करने का आग्रह किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें