देश की खबरें | हैदराबाद में पति के उत्पीड़न से परेशान सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने की आत्महत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में पति के कथित उत्पीड़न से परेशान एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला ने अपने घर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

हैदराबाद, चार मार्च तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में पति के कथित उत्पीड़न से परेशान एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला ने अपने घर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक महिला और उसके पति ने अपने परिवारों की सहमति से छह महीने पहले ही गोवा में प्रेम विवाह किया था।

पुलिस ने बताया कि महिला की मां ने अपनी शिकायत में अपने दामाद पर आरोप लगाया है कि वह उनकी बेटी पर उनके नाम पर पंजीकृत मकान का स्वामित्व अपने नाम करने के लिए दबाव डाल रहा था।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उत्पीड़न सहन न कर पाने के कारण उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि महिला और उसका पति दोनों एक ही सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करते थे और पिछले दो वर्षों से एक-दूसरे को जानते थे।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रविवार रात को टीवी रिमोट को लेकर दंपति के बीच बहस हुई, जिसके बाद पति घर से चला गया।

रायदुर्गम पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि अगली सुबह जब वह लौटा तो उसने अपनी पत्नी को मृत पाया, जिसने अपने कमरे में फांसी लगा ली थी।

इस बीच, महिला के परिवार के सदस्यों ने मीडिया को बताया कि उसके पति द्वारा अतिरिक्त दहेज के लिए उसे परेशान किया जा रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\