देश की खबरें | राजस्थान में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर गिरफ्तार, नशीले पदार्थ बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इंस्टाग्राम पर 83,000 से अधिक फॉलोअर्स वाली एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को नशीले पदार्थ रखने के आरोप में राजस्थान में जालोर के चितलवाना इलाके में रविवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जालोर, 13 जुलाई इंस्टाग्राम पर 83,000 से अधिक फॉलोअर्स वाली एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को नशीले पदार्थ रखने के आरोप में राजस्थान में जालोर के चितलवाना इलाके में रविवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि भवरी उर्फ भाविका नाम की आरोपी को सिवाड़ा चौकी पर उस समय हिरासत में ले लिया गया, जब वह एक रोडवेज बस में सवार होकर नशीले पदार्थ लेकर बाडमेर से गुजरात जा रही थी।

उसने बताया कि महिला के सामान की तलाशी में 150 ग्राम से अधिक ‘एमडी’ (मेफेड्रोन) बरामद हुआ, जो स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत प्रतिबंधित नशीला पदार्थ है।

पुलिस ने बताया कि महिला नशीले पदार्थ की कथित तौर पर आपूर्ति के लिए गुजरात जा रही थी।

प्राधिकारियों को संदेह है कि इस मामले में एक बड़ा तस्करी गिरोह शामिल है तथा जब्त किए गए पदार्थों की जांच के लिए फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की मदद ली जा रही है।

जालोर पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी में महिला की संलिप्तता और उसके नेटवर्क के भौगोलिक विस्तार का पता लगाने के लिए उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपाधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ ने कहा, ‘‘हम इसे एक बड़े अभियान का हिस्सा मान रहे हैं। मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान को और तेज किया जाएगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Amravati S*x Scandal: मुख्य आरोपी अयान शेख का शहर में निकाला गया जुलूस, पुलिस ने शुरू की डिजिटल साक्ष्यों की तलाश (Watch Video)