जरुरी जानकारी | सोभा ने कोविड के बावजूद बीते वित्त वर्ष में 3,137 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बिक्री की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रियल्टी कंपनी सोभा लिमिटेड ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के बाजवूद बीते वित्त वर्ष 2020-21 में उसने 3,137 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बिक्री की।
नयी दिल्ली, पांच अप्रैल रियल्टी कंपनी सोभा लिमिटेड ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के बाजवूद बीते वित्त वर्ष 2020-21 में उसने 3,137 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बिक्री की।
कंपनी ने बताया कि 2019-20 में उसकी बिक्री बुकिंग 2,880.6 करोड़ रुपये रही थी।
बेंगलुरू स्थित कंपनी ने शेयर बाजार को बताया, ‘‘हमने कुल 40,13,381 वर्ग फीट जगह बेचकर 31.37 अरब रुपये की आय हासिल की। वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान कुल बिक्री की राशि कंपनी के इतिहास में सबसे अधिक है।’’
सोभा ने कहा कि कोविड-19 के प्रकोप के बाजवूद गुरुग्राम, कोच्चि, त्रिशूर और पुणे में बिक्री बेहतर रही।
कंपनी ने एक साल पहले के मुकाबले वर्ष 2020- 21 के दौरान मूल्य के लिहाज से नौ प्रतिशत और औसत मूल्य के लिहाज से 10 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)