देश की खबरें | देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 199 करोड़ से अधिक खुराक दी गईं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में मंगलवार तक कोविड-19 रोधी टीकों की 199 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

नयी दिल्ली, 12 जुलाई देश में मंगलवार तक कोविड-19 रोधी टीकों की 199 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

मंत्रालय के मुताबिक, मंगलवार को शाम सात बजे तक नौ लाख से अधिक खुराक दी गईं। देर रात अंतिम रिपोर्ट आने के बाद यह संख्या और बढ़ सकती है।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को शाम सात बजे तक 18-59 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को कुल 99,752 एहतियाती खुराक दी गईं और अब तक इस आयु वर्ग में कुल

72, 83,051 एहतियाती खुराक दी जा चुकी हैं।

आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 12-14 वर्ष आयु वर्ग के 3.76 करोड़ बच्चों और 15-18 वर्ष के आयु वर्ग के 6.07 करोड़ किशोरों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है।

देश भर में पिछले साल 16 जनवरी को टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था और पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को टीके दिए गए थे। दो फरवरी से अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मचारियों का टीकाकरण शुरू हुआ। अगले चरण का टीकाकरण अभियान एक मार्च 2021 को शुरू हुआ और इसके तहत 60 साल से अधिक आयु वाले और 45 तथा उससे अधिक उम्र के अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों को टीके दिए गए।

देश में पिछले साल एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू हुआ। सरकार ने फिर पिछले साल एक मई से 18 साल से अधिक आयु के सभी लोगों को टीके की खुराक देने का फैसला किया।

भारत ने 15-18 वर्ष के आयु वर्ग के किशोरों के लिए तीन जनवरी 2022 से टीकाकरण अभियान शुरू किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\