देश की खबरें | एक दिन में रिकॉर्ड 10.5 लाख से ज्यादा जांच के साथ भारत में अब तक कुल 4.14 करोड़ कोविड-19 जांच

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 का पता लगाने के लिये एक दिन में रिकॉर्ड 10.5 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच किये जाने के साथ ही देश में अब तक की गई कुल जांच की संख्या बढ़कर 4.14 करोड़ के पार पहुंच गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 30 अगस्त कोविड-19 का पता लगाने के लिये एक दिन में रिकॉर्ड 10.5 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच किये जाने के साथ ही देश में अब तक की गई कुल जांच की संख्या बढ़कर 4.14 करोड़ के पार पहुंच गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने कहा कि जांच क्षमता और जांच की संख्या में हुई इस बढ़ोतरी से प्रति दस लाख की आबादी पर हो रही जांच की संख्या भी आज की तारीख में बढ़कर 30,044 हो गई।

यह भी पढ़े | Chhattisgarh: CM भूपेश बघेल ने राज्य में JEE और NEET के परीक्षार्थियों के लिए फ्री ट्रांसपोर्ट के निर्देश दिए.

उसने कहा कि शनिवार को 10,55,027 नमूनों की जांच के साथ ही रोजना 10 लाख कोविड-19 जांच करने की देश की क्षमता में और बढ़ोतरी हुई है।

मंत्रालय ने कहा कि देश में कोरोना वायरस रोगियों का पता लगाने के लिये हुई कुल जांच की संख्या फिलहाल 4,14,61,636 है।

यह भी पढ़े | Odisha Floods: ओडिशा में बाढ़ का कहर, 17 की मौत- 14 लाख से ज्यादा प्रभावित.

कोविड-19 के उभरते वैश्विक परिप्रेक्ष्य को देखते हुए केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के समन्वयन के साथ ‘जांच, निगरानी और उपचार’ नीति बनाई और उसे कार्यान्वित किया।

मंत्रालय ने कहा कि आक्रामक तरीके से जांच के कारण शुरुआत में ही संक्रमितों की पहचान और इलाज होने से उनके संपर्क में आए लोगों की निगरानी प्रभावी और समयबद्ध तरीके से हो पाती है।

इसके बाद हल्के और मध्यम लक्षण वाले मामलों के लिए त्वरित रूप से घर पर पृथकवास या संस्थागत सुविधाओं की व्यवस्था की जाती है और गंभीर तथा अति गंभीर रोगियों को अस्पताल में भर्ती किया जाता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ‘कोविड-19 के परिप्रेक्ष्य में सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं सामाजिक उपायों को समायोजित करने के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य मानदंड’ पर अपने दिशा निर्देश नोट में संदिग्ध कोविड-19 मामलों के लिए व्यापक निगरानी का सुझाव दिया है।

संगठन ने सुझाव दिया है कि एक देश को प्रति 10 लाख आबादी पर रोजाना 140 नमूनों की जांच करने की जरूरत है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सुझाई गई संख्या से ज्यादा जांच हो रही हैं। कई राज्यों ने राष्ट्रीय औसत की तुलना में कम संक्रमण दर दर्ज कर बेहतर प्रदर्शन किया है।

जांच करने की कार्यनीति ने देश भर में प्रयोगशालाओं के नेटवर्क का सतत विस्तार भी सुनिश्चित किया है। आज देश में सरकारी क्षेत्र में 1003 तथा निजी क्षेत्र में 580 प्रयोगशालाएं हैं और कुल मिला कर 1583 प्रयोगशालाएं लोगों को व्यापक जांच सुविधाएं उपलब्ध करा रही हैं।

मंत्रालय द्वारा साझा किये गए आंकड़ों के मुताबिक भारत में रोजाना प्रति 10 लाख की आबादी पर की जाने वाली जांच फिलहाल 545 है। प्रति 10 लाख की आबादी के लिहाज से गोवा सबसे ज्यादा 1,584 जांच कर रहा है जिसके बाद आंध्र प्रदेश 1,391, दिल्ली 950, तमिलनाडु 847, असम 748, कर्नाटक 740, बिहार 650 और तेलंगाना 637 जांच कर रहा है।

भारत में कोविड-19 की संक्रमण दर आज की तारीख में 8.57 प्रतिशत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड