देश की खबरें | बिहार में कोरोना से अब तक 34 लोगों की मौत, कुल संक्रमित मामले बढकर 5698 हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अब तक 34 लोगों की मौत हो जाने के साथ ही बुधवार को संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढकर 5698 हो गयी ।

जियो

पटना, 10 जून बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अब तक 34 लोगों की मौत हो जाने के साथ ही बुधवार को संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढकर 5698 हो गयी ।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटे के दौरान दरभंगा जिले में एक व्यक्ति की मौत के साथ प्रदेश में मरने वाले मरीजों की संख्या बढकर 34 हो गयी।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के बीच बड़ी खबर, लॉकडाउन में भारतीय युवाओं में बेरोजगारी बढ़ी.

बिहार में अब तक 34 लोगों की मौत हो चुकी है उनमें बेगूसराय एवं खगडिया में 03—03, भोजपुर दरभंगा, पटना, सीतामढी, सिवान, वैशाली एवं सारण में दो—दो तथा अररिया, औरंगाबाद, भागलपुर, जमुई, जहानाबाद, मधेपुरा, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, नालंदा, नवादा, पूर्वी चंपारण, रोहतास, समस्तीपुर एवं शिवहर जिले में एक—एक मरीज हैं।

बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस संक्रमण के 334 नए मामले प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में बुधवार को कुल मामले बढकर 5698 हो गये ।

यह भी पढ़े | नोएडा में छह पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित.

पटना में 294 नए मामले सामने आए जबकि बेगूसराय में 282, भागलपुर में 285, खगडिया में 280, रोहतास में 258, मधुबनी में 259, मुंगेर में 229, पूर्णिया में 204, कटिहार में 192, जहानाबाद में 180, नवादा में 173, सुपौल में 168, सिवान में 161 मामले सामने आए।

इसके अलावा बांका में 150, गोपालगंज में 146, बक्सर में 145, नालंदा में 139, समस्तीपुर में 138, पूर्वी चंपारण में 136, दरभंगा में 135, मुजफ्फरपुर एवं सारण में 130—130, भोजपुर में 129, गया में 125, मधेपुरा में 124, शेखपुरा एवं कैमूर में 117—117, किशनगंज में 113, वैशाली में 104 मामले सामने आए।

शेष मामले अन्य जिलों से हैं। बिहार में अब तक 1,09,483 नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना वायरस संक्रमित 2934 मरीज ठीक हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है