देश में अब तक कोरोना वायरस से 324 लोगों की मौत हुई, संक्रमितों की संख्या 9,352 पर पहुंची

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में 8,048 लोग संक्रमित हैं , 979 लोगों का उपचार हो चुका है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है जबकि एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है। संक्रमण के इन मामलों में 72 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

जमात

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल देश में कोरोना वायरस के कारण पिछले 24 घंटों में 51 लोगों की मौत होने के बाद इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर सोमवार को 324 हो गई जबकि संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 9,352 हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में 8,048 लोग संक्रमित हैं , 979 लोगों का उपचार हो चुका है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है जबकि एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है। संक्रमण के इन मामलों में 72 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

रविवार रात से अब तक 51 लोगों की मौत हो गई है। इनमें महाराष्ट्र में 22, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में सात-सात, दिल्ली में पांच, गुजरात में चार, पश्चिम बंगाल में दो और तमिलनाडु, झारखंड एवं आंध्र प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार संक्रमण के कारण मरने वाले 324 लोगों में से सर्वाधिक लोग महाराष्ट्र से हैं। महाराष्ट्र में इस संक्रमण से अब तक 149, मध्य प्रदेश में 43, गुजरात में 26 और दिल्ली में 24 और तेलंगाना में 16 लोगों की मौत हुई है।

पंजाब और तमिलनाडु में अब तक 11-11 लोगों की और पश्चिम बंगाल एवं आंध्र प्रदेश में सात-सात, कर्नाटक में छह, उत्तर प्रदेश में पांच, जम्मू-कश्मीर में चार, हरियाणा एवं राजस्थान में तीन-तीन और झारखंड में दो लोगों की मौत हुयी है।

इसके अलावा बिहार, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में अब तक इस संक्रमण के कारण एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

हालांकि विभिन्न राज्यों से प्राप्त आंकड़ों की पीटीआई- की गणना के अनुसार सोमवार तक कम से कम 335 लोगों की मौत हुई और 9594 लोग संक्रमित हुये हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों और विभिन्न राज्यों ने जो आंकड़ों मुहैया कराए हैं, उनमें बड़ा अंतर है। अधिकारियों का कहना है कि यह अंतर प्रक्रियागत देरी के कारण है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\