देश की खबरें | कश्मीर के गुलमर्ग, पहलगाम में बर्फबारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, पर्यटन स्थल गुलमर्ग और पहलगाम में बर्फबारी हुई है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

श्रीनगर, 20 जनवरी कश्मीर के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, पर्यटन स्थल गुलमर्ग और पहलगाम में बर्फबारी हुई है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया गया जो पिछली रात की तुलना में आधा डिग्री कम है। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं, दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने कहा कि काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने कहा है कि जम्मू कश्मीर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और 22-23 जनवरी के दौरान हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है। विभाग ने कहा कि इसके बाद महीने के अंत तक मौसम के मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है और जनवरी के आखिर तक ज्यादा बारिश या बर्फबारी का कोई पूर्वानुमान नहीं है।

कश्मीर में फिलहाल 40 दिन का ‘चिल्लई-कलां’ चल रहा है जो पिछले महीने 21 दिसंबर को शुरू हुआ था। ‘चिल्लई-कलां’ के दौरान क्षेत्र में अत्याधिक ठंड पड़ती है और पारा काफी लुढ़कता है तथा डल झील समेत कई जलाशय जम जाते हैं। घाटी के विभिन्न इलाकों में पानी की पाइपलाइन में भी पानी जम जाता है।

इस अवधि के दौरान बर्फबारी की संभावना सबसे अधिक रहती है और अधिकतर क्षेत्रों में, खासकर ऊंचाई वाले इलाकों में, भारी से बहुत भारी बर्फबारी होती है। ‘चिल्लई-कलां’ 31 जनवरी को खत्म होगा जिसके बाद कश्मीर में 20 दिन का ‘चिल्लई-खुर्द’ शुरू होगा। इस दौरान ठंड थोड़ी कम होती है और फिर 10 दिन का ‘चिल्लई-बच्चा’ चलेगा तब सर्दी की तीव्रता और कम हो जाती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 119 रनों से हराया, हैरी ब्रूक ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड