दिल्ली में डिजिटल रैली कर मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाएंगी स्मृति ईरानी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 13 जून को दिल्ली में डिजिटल रैली कर मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की अब तक की उपलब्धियां गिनाएंगी। पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Photo Credit-ANI)

नई दिल्ली: केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 13 जून को दिल्ली में डिजिटल रैली कर मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की अब तक की उपलब्धियां गिनाएंगी. पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी. राष्ट्रीय राजधानी में यह भाजपा की पहली डिजिटल रैली होगी. गुप्ता ने कहा कि ईरानी दिल्ली भाजपा कार्यालय से 'दिल्ली जन संवाद' डिजिटल रैली को संबोधित करेंगी.यह रैली सोशल मीडिया और केबल ऑपरेटरों के माध्यम से लगभग 25 लाख लोगों तक पहुंचेगी. उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के चलते पार्टी सांसद, विधायक, दिल्ली भाजपा के पदाधिकारी, निगम पार्षद और अन्य नेता शारीरिक दूरी बनाए रखने के नियम का पालन करते हुए, शहर के दो हजार स्थानों पर 20 से 50 लोगों के साथ रैली में शामिल होंगे.

गुप्ता ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संदेश और उनकी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले साल की उपलब्धियों को बुधवार को दिल्ली में 15 लाख घरों तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाएगी। इसके लिए दो-दो कार्यकर्ता फेस मास्क पहन कर घर घर जाएंगे. यह भी पढ़े:  ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, दिल्ली के अस्पताल में इलाज जारी: मीडिया रिपोर्ट्स.

उन्होंने कहा कि इसके अलावा दिल्ली भाजपा आने वाले दिनों में हर विधानसभा क्षेत्र में दो वीडियो कांफ्रेंस कर स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुखातिब होगी. गुप्ता ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान लोगों की मदद की कोशिशें जारी रखते हुए पार्टी से जुड़े संगठन आगामी कुछ दिनों में शहर की जनता के बीच 15 लाख मास्क और 7.5 लाख सैनिटाइजर बांटेगे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट