खेल की खबरें | टेस्ट कप्तानी में स्मिथ की वापसी होनी चाहिये: हीली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज इयान हीली ने पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को फिर से टेस्ट टीम का नेतृत्व दिये जाने की वकालत करते हुए कहा कि गेंद से छेड़छाड़ मामले में वह पहले ही ‘कुछ किये बिना बड़ी कीमत चुका चुके है।’

ब्रिसबेन, 18 जनवरी ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज इयान हीली ने पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को फिर से टेस्ट टीम का नेतृत्व दिये जाने की वकालत करते हुए कहा कि गेंद से छेड़छाड़ मामले में वह पहले ही ‘कुछ किये बिना बड़ी कीमत चुका चुके है।’

मार्च 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में गेंद से छेड़छाड़ के कारण हुए विवाद के बाद स्मिथ ने कप्तान और डेविड वार्नर ने उपकप्तान के पद से इस्तीफा दे दिया था।

इसके बाद टिम पेन को टेस्ट और आरोन फिंच को सीमित ओवरों के प्रारूप की कप्तानी सौपी गयी थी।

हीली ने सेन रेडियो से कहा, ‘‘मैं चाहता हूं कि अब से 12 से 18 महीने में वह टीम की कप्तानी करे, अगर वह चाहते है तो। क्योंकि वह पहले ही काफी भुगत चुके हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं चाहता हूं कि वह मजबूती से कप्तानी करें और खेल के शानदार नेतृत्वकर्ता बन कर आलोचकों को जवाब दे। मैं चाहता हूं कि वह वापसी करें, उन्होंने कुछ नहीं करने के बाद भी बड़ी कीमत चुकाई थी।’’

तेज गेंदबाज पैट कमिंस को ऑस्ट्रेलिया के अगले कप्तान के तौर पर देखा जा रहा है क्योंकि उन्हें हाल ही में टीम का इकलौता उप-कप्तान बनाया गया था। इससे पहले वह ट्रेविस हेड के साथ इस जिम्मेदारी को साझा कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि कमिंस को टेस्ट से पहले अनुभव हासिल करने के लिए एकदिवसीय में कप्तानी की जिम्मेदारी दी जानी चहिये।

ऑस्ट्रेलिया के लिए इससे पहले रे लिंडवाल भारत के खिलाफ 1956 में टेस्ट में कप्तानी करने वाले आखिरी तेज गेंदबाज थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट