स्टीव स्मिथ ने माना टेस्ट ओपनर के रूप में अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत, कहा- मुझे इस नई भूमिका में कुछ रन बनाने होंगे

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने स्वीकार किया कि टेस्ट क्रिकेट में पारी का आगाज करना चुनौती पूर्ण होता है लेकिन वह अपनी इस नई भूमिका में सफलता हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Steve Smith (Photo Credit: @cricketcomau/X)

मुंबई, छह अप्रैल: ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने स्वीकार किया कि टेस्ट क्रिकेट में पारी का आगाज करना चुनौती पूर्ण होता है लेकिन वह अपनी इस नई भूमिका में सफलता हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. यह भी पढ़ें: IPL 2024: 'मेरे पिता, युवी पाजी और ब्रायन लारा को विशेष धन्यवाद', शानदार पारी खेलने के बाद बोले अभिषेक शर्मा

डेविड वार्नर के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद आस्ट्रेलिया ने स्मिथ को सलामी बल्लेबाज के रूप में आजमाया लेकिन वह अभी तक इसमें सफल नहीं रहे हैं. उन्होंने ओपनर के रूप में अभी तक जो चार टेस्ट मैच खेले हैं उनमें 28.50 की औसत से रन बनाए हैं जबकि उनके करियर का औसत 56.27 है.

स्मिथ ने पीटीआई से कहा,‘‘मैं इन चीजों पर बहुत गौर नहीं करता. मुझे लगता है कि मैं अभी बहुत अच्छी बल्लेबाजी कर रहा हूं. मुझे तकनीक के तौर पर कुछ चीजों में सुधार करने की जरूरत है लेकिन मैं अपने पूरे करियर के दौरान ऐसा करता रहा हूं और यह वास्तव में मायने नहीं रखता कि इस मामले में मैं किस स्थिति में हूं. हम इंतजार करेंगे और देखेंगे.’’

उन्होंने कहा,‘‘यह अभी तक चुनौती पूर्ण रहा है. हम कुछ मुश्किल विकेट पर खेले हैं विशेष कर ऐसे विकेट जिनमें नई गेंद मुश्किल पैदा करती रही है. यह चुनौती पूर्ण होता है. मुझे इस नई भूमिका में कुछ रन बनाने होंगे और यह निश्चित है कि मैं इसमें सफल रहूंगा.’’

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस साल के आखिर में पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला खेली जाएगी और स्मिथ उसमें खेलने को लेकर रोमांचित हैं. उन्होंने कहा,‘‘हम वास्तव में एक दूसरे के खिलाफ खेलने का आनंद लेते हैं. पहली बार हम पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला खेलेंगे जो रोमांचक है. यह शानदार मुकाबला होगा.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Scorecard: पोटचेफस्ट्रूम में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 323 रनों का लक्ष्य, एलेक्स कैरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Live Score Update: पोटचेफस्ट्रूम में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: पोटचेफस्ट्रूम में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पोटचेफस्ट्रूम में दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया के तीसरे वनडे को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट