जरुरी जानकारी | उर्वरकों की दरवाजे पर डिलीवरी के लिए स्मार्टकेम टेक ने एग्रोस्टार के साथ गठजोड़ किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. फर्टिलाइजर कंपनी स्मार्टकेम टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ने मंगलवार को मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में किसानों को उनके दरवाजे पर उवर्रक पहुंचाने के लिए कृषि सामान उपलब्ध कराने वाले स्टार्टअप ई-कॉमर्स मंच एग्रोस्टार के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की।

नयी दिल्ली, पांच जनवरी फर्टिलाइजर कंपनी स्मार्टकेम टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ने मंगलवार को मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में किसानों को उनके दरवाजे पर उवर्रक पहुंचाने के लिए कृषि सामान उपलब्ध कराने वाले स्टार्टअप ई-कॉमर्स मंच एग्रोस्टार के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि भविष्य में, घर तक सामान दायरा देश के अन्य भागों में भी बढ़ाया जाएगा।

इसने कहा है कि चूंकि डिजिटलाइजेशन तेजी से सेवाओं और उत्पादों को उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के तरीके को बदल रहा है, इसलिए यह साझेदारी किसानों के दरवाजे पर सीधे मूल्य-वर्धित, अलग अलग उर्वरकों के वितरण को सुलभ करायेगी।

स्मार्टकेम टेक्नोलॉजीज लिमिटेड, दीपक फर्टिलाइजर्स और पेट्रोकेमिकल्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड (डीएफपीसीएल) की 100 प्रतिशत सहायक कंपनी है।

इस विकासक्रम पर टिप्पणी करते हुए, डीएफपीसीएल फसल पोषण व्यवसाय के अध्यक्ष महेश गिरधर ने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी और मोबाइल डेटा लागत के कम होने की वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में भी ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों को अपनाने में तेजी लाई है, और यह प्रवृत्ति कृषि क्षेत्र में तेजी से बढ़ रही है।’’

किसानों के पास अब पारंपरिक सेवाओं से परे विविध विकल्पों तक पहुंच बनी है।

एग्रोस्टार के सीईओ और सह-संस्थापक शार्दुल शेठ ने कहा, ‘‘हम कई राज्यों में अपने उत्पादों की व्यापक और गहरी पैठ बनाने में सक्षम होने के लिए स्मार्टकेम टेक्नोलॉजीज के साथ सहयोग को लेकर उत्साहित हैं।’’

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, काकीनाडा जिले में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 10 से अधिक की मौत और कई घायल; VIDEO

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st T20I Match Preview: आज वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्क्वाड समेत सभी डिटेल्स

Israel-Iran War: ईरान में बड़े सैन्य अभियानों के बीच एयर इंडिया ने मध्य पूर्व की सभी उड़ानें रद्द की, यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Australia Women vs India Women, 3rd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\