देश की खबरें | पंजाब और हरियाणा में न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा में शुक्रवार को अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड से हल्की राहत मिली।

चंडीगढ़, 20 जनवरी पंजाब और हरियाणा में शुक्रवार को अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड से हल्की राहत मिली।

दोनों राज्यों में पिछले तीन सप्ताह से जबरदस्त शीतलहर चल रही है।

मौसम कार्यालय के मुताबिक, चंडीगढ़ में शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, हरियाणा के हिसार में पारा 9.1 डिग्री, जबकि अंबाला में 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसी तरह, सिरसा में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री, करनाल में 9.7 डिग्री, कुरुक्षेत्र में 10.3 डिग्री और रोहतक में 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

हालांकि, नारनौल में ठंड का प्रकोप जारी रहा और वहां न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम कार्यालय के अनुसार, पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री, लुधियाना में 10 डिग्री, पटियाला में 8.6 डिग्री, पठानकोट में 10.5 डिग्री, फरीदकोट में 9.5 डिग्री और मोहाली में 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

दूसरी ओर, बठिंडा में बृहस्पतिवार की रात ठंडी रही और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Fact Check: गिरीश महाजन पर बरसने वाली महिला 'बिग बॉस' फेम पूजा मिश्रा नहीं हैं; जानें मुंबई ट्रैफिक जाम के वायरल वीडियो का सच

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त