देश की खबरें | कश्मीर में बर्फबारी के बाद भीषण ठंड से थोड़ी राहत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर के कुछ हिस्सों में बर्फबारी और ज्यादातर इलाकों में हल्की बारिश के कारण सोमवार को भीषण शीत लहर से लोगों को राहत मिली।

श्रीनगर, 27 दिसंबर कश्मीर के कुछ हिस्सों में बर्फबारी और ज्यादातर इलाकों में हल्की बारिश के कारण सोमवार को भीषण शीत लहर से लोगों को राहत मिली।

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में रविवार की रात न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस और काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में तापमान शून्य से नीचे 2.3 डिग्री सेल्सियस और उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.1 डिग्री सेल्सियस और गुलमर्ग में शून्य से नीचे 6.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम पर्यटन रिजॉर्ट सहित उत्तरी कश्मीर और दक्षिण कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में मध्यम से हल्की बर्फबारी हुई।

कश्मीर में 40 दिन का 'चिल्लई कलां' का दौर 21 दिसंबर से शुरू हो गया। इस दौरान क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ती है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाती है, जिससे यहां की प्रसिद्ध डल झील के साथ-साथ घाटी के कई हिस्सों में पानी की आपूर्ति लाइनों सहित जलाशय जम जाते हैं। इस दौरान अधिकतर इलाकों में बर्फबारी की संभावना भी सबसे अधिक रहती है, खासकर ऊंचाई वाले इलाकों में, भारी हिमपात होता है।

‘चिल्लई कलां’ के 31 जनवरी को खत्म होने के बाद, 20 दिन का ‘चिल्लई-खुर्द’ और फिर 10 दिन का ‘चिल्लई बच्चा’ का दौर शुरू होता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Live Score Update: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Telangana Bus Accident: तेलंगाना के सूर्यपेट में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 16 यात्री घायल; VIDEO

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Delhi Airport Dog Attacks: दिल्ली हवाई अड्डे पर आवारा कुत्तों के हमले बढ़ने के बाद DIAL की एडवाइजरी: यात्रियों से जानवरों को खाना न खिलाने की अपील