जरुरी जानकारी | एसजेवीएन की राजस्थान में 10,000 मेगावॉट की सौर परियोजनाएं विकसित करने की योजना
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की एसजेवीएन लि. राजस्थान में अगले पांच साल में 50,000 करोड़ रुपये के निवेश से 10,000 मेगावॉट क्षमता की सौर परियोजनाएं लगाने पर विचार कर रही है।
नयी दिल्ली, आठ फरवरी सार्वजनिक क्षेत्र की एसजेवीएन लि. राजस्थान में अगले पांच साल में 50,000 करोड़ रुपये के निवेश से 10,000 मेगावॉट क्षमता की सौर परियोजनाएं लगाने पर विचार कर रही है।
कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में कहा, ‘‘एसजेवीएन ने राजस्थान में अगले पांच साल में 10,000 मेगावॉट क्षमता की सौर परियोजनाएं विकसित करने को लेकर अपनी योजना सौंपी है।’’
बयान के अनुसार, राजस्थान सरकार ने एसजेवीएन के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है और जल्दी ही इस संदर्भ में समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये जाएंगे।
कंपनी ने कहा कि एसजेवीएन ने आशय पत्र राजस्थान सरकार को सौंपा और स्वीकृति पत्र प्राप्त किया। इस मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, एसजेवीएन के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा तथा अन्य अधिकारी मौजूद थे।
एसजेवीएन ने इन परियोजनाओं के विकास पर 50,000 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव किया है।
परियोजनाओं से वाणिज्यिक उत्पादन चरणबद्ध तरीके से शुरू होगा और उत्पादित बिजली लाभार्थियों को समीप के सब-स्टेशन के जरिये उपलब्ध करायी जाएगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)