देश की खबरें | असम में मुस्लिमों सहित छह धार्मिक समुदायों को मिलेगा अल्पसंख्यक होने का प्रमाणपत्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में मुस्लिमों सहित छह धार्मिक समुदायों को अल्पसंख्क होने का प्रमाण पत्र दिया जाएगा। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य मंत्री केशब महंत ने रविवार को दी।

गुवाहाटी, 29 मई असम में मुस्लिमों सहित छह धार्मिक समुदायों को अल्पसंख्क होने का प्रमाण पत्र दिया जाएगा। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य मंत्री केशब महंत ने रविवार को दी।

राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद महंत ने मीडिया से कहा कि मंत्रिमंडल ने मुस्लिम, ईसाई, सिख, बौद्ध, जैन और पारसी समुदाय के लोगों को अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र जारी करने का फैसला किया है और इसी के अनुरूप नियमों पर काम होगा।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की अध्यक्षता में हुई बैठक में डोलू चाय बागान में काम करने वालों के 1263 परिवारों को 12.63 करोड़ रुपये की राशि सिल्चर में ग्रीन फील्ड हवाई अड्डा बनाने में सहयोग करने के लिए सद्भावना राशि के तौर पर देने का फैसला किया गया।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक परिवार को सहयोग के लिए एक-एक लाख रुपये की राशि मुआवजे के तौर पर दी जाएगी।

राज्य सरकार ने इससे पहले सिल्चर हवाई अड्डे के लिए डोलू लालबाग और मैनागढ़ चाय बागान की ली गई जमीन के लिए 50 करोड़ रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की थी और इसके तहत पहली किस्त के रूप में 2.37 करोड़ रुपये की राशि पहले ही जारी की जा चुकी है।

महंत ने बताया कि मंत्रिमंडल ने राज्य सरकार के स्वामित्व वाले असम चाय निगम लिमिटेड (एटीसीएल) के कर्मियों की लंबित भविष्य निधि के लिए 142.50 करोड़ रुपये की राशि जारी करने का फैसला किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, IMD से जानें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड