देश की खबरें | दिल्ली मेट्रो से दो साल में छह पिस्तौल, 60 से अधिक गोलियां बरामद: आरटीआई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के मेट्रो नेटवर्क में सुरक्षा को लेकर एक चिंताजनक खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस ने सतर्कता अभियानों के दौरान दो साल और तीन महीने में शहर के विभिन्न स्टेशन से 16 गोलियां, 31 कारतूस और 14 कारतूस बरामद किए हैं। सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के तहत दायर आवेदन में यह जानकारी दी गई।

नयी दिल्ली, पांच मई राष्ट्रीय राजधानी के मेट्रो नेटवर्क में सुरक्षा को लेकर एक चिंताजनक खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस ने सतर्कता अभियानों के दौरान दो साल और तीन महीने में शहर के विभिन्न स्टेशन से 16 गोलियां, 31 कारतूस और 14 कारतूस बरामद किए हैं। सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के तहत दायर आवेदन में यह जानकारी दी गई।

इसमें बताया गया कि दिल्ली पुलिस की मेट्रो इकाई ने इस अवधि के दौरान शहर के मेट्रो नेटवर्क में सुरक्षा जांच के दौरान पांच देसी पिस्तौल सहित छह पिस्तौल बरामद की हैं।

आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस की मेट्रो इकाई ने इस साल 15 मार्च तक अभियान के दौरान सात कारतूस और एक देसी पिस्तौल जब्त की है।

आरटीआई से पता चला कि 2024 में पुलिस ने 12 गोलियां, आठ कारतूस और चार कारतूस जब्त किए थे। इसके अलावा, इस साल पुलिस ने तीन देसी पिस्तौल समेत चार पिस्तौल जब्त की हैं।

वर्ष 2023 से 2024 तक बरामद की गई पिस्तौल की संख्या में बढ़ोतरी हुई, जबकि गोला-बारूद की बरामदगी की संख्या में कमी हुई।

पिछले कुछ वर्ष की तुलना में 2024 में पिस्तौल बरामदगी की संख्या में वृद्धि हुई जबकि 2023 में पुलिस ने एक ही देसी पिस्तौल जब्त की थी।

आरटीआई से पता चला कि इस अवधि के दौरान कम गोला-बारूद बरामद हुआ जबकि साल 2023 में चार गोलियों, 23 से अधिक कारतूस सहित 30 गोला-बारूद बरामद किए गए।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह देश के सबसे व्यस्त सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क में से एक है, लेकिन यह बरामदगी किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए राष्ट्रीय राजधानी के सभी स्टेशन पर पुलिस द्वारा उठाए गए कड़े सुरक्षा उपायों का परिणाम है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने सुरक्षा बढ़ा दी है और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि दिल्ली मेट्रो में कोई आपराधिक गतिविधि न हो। हम सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहते हैं और उन्हें सुरक्षित माहौल प्रदान करना चाहते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\