Rajasthan Road Accident: राजस्थान में सड़क दुर्घटना में 6 तीर्थयात्रियों की मौत

राजस्थान के बूंदी जिले में रविवार तड़के एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक वैन को टक्कर मार दी जिससे छह तीर्थयात्रियों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.

(Photo Credits ANI)

कोटा, 15 सितंबर : राजस्थान के बूंदी जिले में रविवार तड़के एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक वैन को टक्कर मार दी जिससे छह तीर्थयात्रियों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि मध्य प्रदेश के देवास जिले के नौ तीर्थयात्री राजस्थान के सीकर स्थित खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करने के लिए जा रहे थे तभी बूंदी में सुबह करीब पांच बजे यह दुर्घटना हुई.

उसने बताया कि मृतकों की पहचान मदन नायक, मांगीलाल नायक, महेश नायक, राजेश और पूनम के रूप में की गई है. इनकी उम्र 16 से 40 वर्ष के बीच थी. यह भी पढ़ें : Jammu and Kashmir: पुंछ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, पूरी रात गोलीबारी जारी रही

पुलिस ने बताया कि एक शव की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है. हिंडोली थाने के क्षेत्राधिकारी पवन मीना ने 'पीटीआई-' को बताया कि ट्रक गलत दिशा से आ रहा था और उसने तीर्थयात्रियों की वैन को टक्कर मार दी.

Share Now

संबंधित खबरें

Telangana Bus Accident: तेलंगाना के सूर्यपेट में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 16 यात्री घायल; VIDEO

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड