देश की खबरें | आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री राहत कोष से फर्जी चैक से धन निकालने की कोशिश करने वाले छह लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण कन्नड़ जिले के छह लोगों को फर्जी चैक का इस्तेमाल कर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री राहत कोष से करोड़ों रुपए निकालने की कोशिश करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मेंगलुरु (कर्नाटक), सात अक्टूबर दक्षिण कन्नड़ जिले के छह लोगों को फर्जी चैक का इस्तेमाल कर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री राहत कोष से करोड़ों रुपए निकालने की कोशिश करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि इन लोगों ने असली चैक से मिलते-जुलते फर्जी चैक बनाए और उन्हें बैंक में जमा कराने की कोशिश की।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: चिराग पासवान की पार्टी LJP को बड़ा झटका, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील पांडेय ने छोड़ी पार्टी, 4 बार रहे हैं विधायक.

उन्होंने बताया कि एक आरोपी ने यहां मूदबिद्री में भारतीय स्टेट बैंक में 52 करोड़ रुपए का चैक जमा कराने की कथित कोशिश की।

बैंक अधिकारियों ने संदेह होने पर आंध्र प्रदेश के अधिकारियों से संपर्क किया, जिसके बाद इस धोखाधड़ी का पता चला।

यह भी पढ़े | NEET 2020 Result Date: NTA 12 अक्टूबर तक कर सकता है एनईईटी यूजी 2020 एक्जाम रिजल्ट की घोषणा, आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in पर ऐसे करें चेक.

सूत्रों ने बताया कि आंध्र प्रदेश पुलिस के भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो ने छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

राजस्व विभाग के सहायक सचिव पी मुरली कृष्ण राव द्वारा दायर शिकायत के आधार पर आंध्र प्रदेश में सितंबर में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री राहत कोष से फर्जी चैक के जरिए 117 करोड़ रुपए निकालने की कोशिश किए जाने की बात सामने आई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\